सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

परिस्थिति-बोध : संगठन को तोड़ने वाली अदृश्य गद्दारी की पहचान

#परिस्थिति_बोध यह एक अप्रचलित अवधारणा है। पर समसामयिक है, आज होने वाली सभी संगठनात्मक, दलीय, सामाजिक और सांस्कृतिक विमर्शयुद्ध में प्रासंगिक है। उदाहरण के लिये जैसे हम जानते है कि (-) का (-) जो है वो (+) होता है। शत्रु का शत्रु- रण में मित्र हो सकता है या होता है। इसका परिस्थितियों में, जटिलताओं में और आवश्यकता में सटीक निर्धारण होता है। हमारा वाला हमारी ओर कब तक और कितना! दूसरी ओर वाला व्यक्ति- विपरीत मत या विरोधी कब तक और कितना..! पाशा पलट होगा या नहीं।🙏

💥 किसी भी परिवार, संगठन या राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती बाहरी दुश्मन नहीं, बल्कि भीतर मौजूद वे लोग होते हैं जो मुस्कुराते हुए साथ चलते हैं, पर मन में ईर्ष्या, स्वार्थ या नकारात्मकता छिपाए रहते हैं। ऐसे लोग अक्सर सीधे विरोध नहीं करते, लेकिन लगातार माहौल खराब करते रहते हैं। यही कारण है कि कहा गया- “गद्दार वही नहीं जो देश बेच दे, गद्दार वह भी है जो विश्वास तोड़ दे।”

💥पीठ पीछे बुराई करने वाले कौन हैं?
जब कोई व्यक्ति सामने मीठा बोलता है लेकिन पीछे से संगठन की बुराई करता है, कार्यकर्ताओं की छवि खराब करता है, नेतृत्व पर अविश्वास फैलाता है या टांग-खिंचाई कर अपना मनोरंजन करता है तो यह केवल “गलत आदत” नहीं होती। यह सूक्ष्म गद्दारी (Micro-Betrayal) का रूप है। ये लोग सीधे हमला नहीं करते, लेकिन धीरे-धीरे समूह की ऊर्जा खत्म कर देते हैं। जैसे दीमक दिखती नहीं, पर लकड़ी को खोखला कर देती है, उसी तरह ये लोग संगठन की आत्मा को कमजोर कर देते हैं।

जैसे कि एक टीम में पाँच कार्यकर्ता ईमानदारी से काम कर रहे हैं, लेकिन छठा व्यक्ति हर मीटिंग के बाद फोन पर कहता है- “काम कुछ नहीं हो रहा… फलां व्यक्ति समझदार नहीं… हमारी टीम दिशा खो चुकी है।”
धीरे-धीरे यह नकारात्मकता तीन और लोगों में फैल जाती है। टीम का मनोबल गिरता है, लक्ष्य टूटते हैं, और काम से ज्यादा चर्चा होने लगती है। यह टांग-खिंचाई असल में सांगठनिक विश्वासघात ही है।

💥नसीहत देने वाले पर स्वयं अनैतिक लोग कौन हैं?
ये वे लोग हैं जिन्हें हम सामान्य भाषा में “दोहरे चेहरे वाले” कहते हैं। बाहर से संस्कार, नैतिकता, त्याग, ईमानदारी की बातें करेंगे, लेकिन भीतर—स्वार्थ, पक्षपात, अवसरवाद, या छोटा-मोटा भ्रष्टाचार चलता रहेगा। यह श्रेणी नैतिक दोगलेपन (Moral Hypocrisy) की है। इनका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि वे संगठन की नैतिक संस्कृति को तोड़ देते हैं और युवा कार्यकर्ताओं में भ्रम पैदा कर देते हैं - “ऊपर की बातें कुछ, व्यवहार कुछ।"
जैसे कि एक पदाधिकारी रोज़ अपने साथियों को समय की पाबंदी और ईमानदारी पर भाषण देता है, लेकिन खुद फाइलों में देरी करे, अनौपचारिक लाभ ले, या अनुशासन तोड़े।
समूह में सब उसे देखते हैं और सीखते हैं- “अगर ऊपर वाला करेगा तो नीचे वाला क्यों न करे?” यहीं से संगठन के भीतर संस्कृति का पतन शुरू होता है।

🌹आंतरिक गद्दारों की पहचान क्यों ज़रूरी?
ऐसे लोग दुश्मन के खेमे में नहीं होते, लेकिन उनका काम दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होता है। वे बाहर से मित्र, सहयोगी या शुभचिंतक दिखते हैं, लेकिन भीतर से विश्वास तोड़ते हैं, टीम को बाँटते हैं, स्वयं किसी के साथ मिलकर नहीं चलते, गलतफहमी बढ़ाते है। अपने नेतृत्व में सबको चलाने को ही नेतृत्व मानते हैं। गलत नैरेटिव बनाते हैं और धीरे-धीरे संगठन की रीढ़ ढहा देते हैं। इसलिए, सबसे पहले आवश्यक है- 🌹 परिस्थिति-बोध👇
यानी समझने की क्षमता कि कौन सच में अपना है और कौन “अपना बनकर भीतर से नुकसान पहुँचाने वाला।” यही समझ संगठन को स्वस्थ, मजबूत और स्थायी बनाती है।🌹🙏 #कैलाश_चन्द्र #परिस्थिति_बोध #kailash_chandra Kailash Chandra

टिप्पणियाँ