सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

सिख पहचान, धर्मांतरण और ‘हम हिन्दू नहीं’ का वाद पीड़ा में से उपजी व्यथा

🎯 सिख पहचान, धर्मांतरण और ‘हम हिन्दू नहीं’ का वाद (पीड़ा में से उपजी व्यथा)

👉पंजाब में बढ़ते ईसाई धर्मांतरण, सिख संस्थाओं की आंतरिक राजनीति, अकाल तख्त के हालिया निर्णय तथा “हम हिन्दू नहीं” विमर्श- ये सभी घटनाएँ मिलकर यह प्रश्न उठाती हैं कि सिख धर्म किस वैचारिक दिशा की ओर जा रहा है। यह चिंतन केवल धर्म तक सीमित नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, ऐतिहासिक सत्य और समाज की स्थिरता से भी जुड़ा हुआ है।

हाल की घटना में अकाल तख्त द्वारा एक कुलपति को “तनखैया” घोषित किया जाना केवल धार्मिक अनुशासन का मामला नहीं, बल्कि एक बड़े वैचारिक संघर्ष का प्रतीक है। सवाल यह है कि जब पंजाब में सिख स्वयं संख्या में कम होते जाएँगे, तो अकाल तख्त किस पर कार्रवाई करेगा? यह व्यंग्यात्मक प्रश्न सिख समाज के भीतर चल रहे गहरे असंतुलन और दिशा- भ्रम की ओर संकेत करता है।

💥“हम हिन्दू नहीं” पर इतना आग्रह क्यों?
सिख धर्म वैदिक-सनातन परंपरा से निकली एक विशिष्ट शाखा है- नव-भक्ति आंदोलन की एक ऊर्जस्वित धारा। गुरु नानक से लेकर गुरु गोबिंद सिंह तक सभी गुरुओं का विचार-तंत्र हिन्दू दार्शनिक परम्परा के भीतर ही स्थित था।
• गुरु ग्रंथ साहिब में 80% शब्दावली और संदर्भ वैदिक, उपनिषदिक, योगिक और भक्ति परंपरा से आते हैं।
• ‘राम’, ‘हरि’, ‘गोविंद’, ‘परब्रह्म’, ‘सुरति’, ‘समाधि’, ‘कर्म’, ‘मोक्ष’, ‘संसार’—ये सभी मूलतः सनातनी अवधारणाएँ हैं।
• सिख आचार, नैतिकता, अन्न, पहनावा, लोकधर्म, त्यौहार—सभी भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा हैं।
इसलिए “हम हिन्दू नहीं” - एक वैचारिक नारा था, जिसका उद्देश्य 19वीं सदी के औपनिवेशिक दौर में सिख-स्वतंत्र पहचान को स्थापित करना नहीं बल्कि बांटा और राज करो की नीति (हर्बर्ट रिस्ले की पुस्तक "The People of India" -1908) का परिणाम था। जिसे पूर्णत: समझना आज भी हिन्दुस्तानी कौम के लिये शेष है। परन्तु अब यह नारा इतिहास के विरुद्ध खड़ा होकर अन्ततः सनातन-विरोध की ओर झुकता जा रहा है, जिसे भारत-विरोधी शक्तियाँ अवसर के रूप में उपयोग कर रही हैं।
जो शक्तियाँ हिंदू और सिख को अलग करती हैं, वे अंततः भारत की एकता को कमजोर करती हैं।

💥1699 तक सभी 10 गुरू-हिंदू/सनातनी ही थे
एक ऐतिहासिक सत्य यह है कि 1699 वैशाखी तक सम्पूर्ण सिख परम्परा जातीय और सांस्कृतिक रूप से हिन्दू समाज का ही भाग थी।गुरु नानक खत्री परिवार में जन्मे। गुरु अंगद त्रेहन खत्री। गुरु अमरदास भावा खत्री, गुरु रामदास सोढ़ी खत्री, गुरु अर्जुन, गुरु हरगोबिंद, गुरु हरिराय, गुरु हरिकृष्ण, गुरु तेगबहादुर, गुरु गोबिंद- सभी खत्री सनातनी वंश से। सभी उपनयन संस्कार, ज्योतिषीय तिथियाँ, वेद-पुराणों के कथानक, सनातनी त्योहार का अनुसरण करते थे।

SGPC जिसका गठन ही बिट्रीस एम्पायर विरूद्ध हुये आन्दोलन के फलस्वरूप हुआ था। इस सत्य को क्यों नकारती है? क्योंकि औपनिवेशिक काल में मिशनरी शक्तियों ने सिखों में “स्वतंत्र पहचान” की आड़ में “हिंदू–विरोध” को रोपित किया, जिससे ब्रिटिश शासन को लाभ हुआ- हिंदू-सिख एकता टूटेगी तो राजनीतिक प्रतिरोध कमजोर होगा। सिख पहचान असुरक्षा में खड़ी होगी, जिससे मिशनरियों को प्रचार का रास्ता मिलेगा। पंजाब धार्मिक विभाजन का स्थायी मैदान बन जाएगा।
आज जब SGPC इस सत्य को नकारती है, तो यह केवल इतिहास-विरोध नहीं, पूर्वज-विरोध है। जो अपने मूल से कट गया, वह बाहरी प्रभावों के लिए सबसे आसान लक्ष्य बन जाता है। भारत के टुकड़े करने वाले समूह का शिकार बन, कठपुतली की तरह ही बाहरी शक्तियों से संचालित होता है।

💥 गुरु तेगबहादुर- “हिन्द दी चादर” और सिखी का वास्तविक धर्म
गुरु तेगबहादुर का बलिदान पूरी मानवता और हिन्दुस्तान की रक्षा हेतु था- उन्होंने अपने काश्मीरी शिष्यों- पंडितों के लिए अपनी जान देने सा निर्णय सनातन हित के लिये किया। अर्थात हिन्दू हित के लिये किया। यह देखकर उनकी ज्योति आज क्या विचार करती होगी...

न सिखों के लिए, न पंथवादी राजनीति के लिए।
“हिन्द दी चादर” का अर्थ है- इस देश, इसकी संस्कृति और इसके लोगों की रक्षा। यदि कोई पंथ अपने गुरु की इस विराट सनातनी धारा को भूलकर केवल “हिंदू-विरोध” पर आधारित पहचान बनाने लगे, तो उस पहचान की जड़ें उथली हो जाती हैं। किसी धर्म की स्थायित्व-शक्ति “विरोध” में नहीं, कर्तव्य, करुणा, साहस और सत्य में होती है।

इसीलिए आज यह प्रश्न उठता है- क्या सिखी अपने मूल कर्तव्य- सम्मान, साहस, धर्मरक्षा - से दूर हटकर केवल राजनीतिक प्रतिक्रियाओं तक सीमित हो रही है?
यदि “हम हिन्दू नहीं” जैसा नारा किसी को दंडित करने का औजार बन जाए, तो यह उसी मानसिकता को पुष्ट करता है जिसे औरंगजेब जैसे शासक चाहते थे- विभाजन और विघटन।

💥 सिखी को बचाने का मार्ग
सिख धर्म एक विराट शक्ति है- गुरु नानक की अद्वैत दृष्टि, गुरु गोबिंद सिंह का शौर्य, गुरु तेगबहादुर का बलिदान, संत-सिपाही परंपरा की अनोखी जीवनदृष्टि।
इसे कोई बाहरी शक्ति नष्ट नहीं कर सकती। परंतु यदि सिख समाज अपने ऐतिहासिक सत्य, अपनी जड़ों, अपने सनातनी मूल और अपने गुरुओं की वास्तविक शिक्षाओं से दूर होता गया - तो यह आत्म-क्षरण का मार्ग है।

धर्म विरोध से नहीं, धर्म-स्मरण और धर्म-पालन से टिकता है। और सिख धर्म की शक्ति “हम हिन्दू नहीं” नहीं, बल्कि “हम धर्मरक्षक हैं-धर्म सबका” में निहित है। यही गुरु-परंपरा का सच्चा मार्ग है। बलिदानी गुरुओं के जीवन से परहित का उदात्त विचार ही गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी का होना चाहिए। अकाल पुरुष सब देख रहा है। वह SGPC से नीचे नहीं ऊपर है। गुरु गोविन्द सिंह के शब्दों में "रण चण्ड़ी माँ दुर्गा भवानी का आह्वान सद्भावना रूप होना चाहिए। अन्यथा रण चण्डी वार और विध्वंस - स्वरूप देख वारकर नष्ट नहीं करती है।

💥सिख परंपरा का सार 
सिख गुरुओं की परंपरा किसी समूह-हित तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता के उत्थान, अन्याय के प्रतिकार और परहित के उदात्त विचार पर आधारित है। गुरु नानक की “न को बैरी, नहि बिगाना” से लेकर गुरु गोबिंद सिंह के “सच कहूं सुन लेओ सबै, जिन प्रेम कीओ तिन ही प्रभ पायो”- सिख धर्म का मूल सार स्वार्थ-संकोच नहीं, बल्कि परहित-प्रसार है।
इसीलिए सिखी का प्रशासन, नेतृत्व और संस्थागत ढांचा- विशेषकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियाँ - सर्वजन-हित और परमार्थ को सर्वोच्च मानदंड बनाएँ, यही गुरुओं की इच्छा का प्रतिबिंब है।

💥SGPC का उद्देश्य- गुरु परंपरा का प्राकृतिक विस्तार
गुरुद्वारा प्रबंधन कोई राजनीतिक उपक्रम नहीं, बल्कि धर्म-धर्मिता का कार्य है। बल्कि पीड़ितों की सहायता, समाज में सेवा की प्रेरणा,‌सत्य, साहस और संयम का प्रसार। यदि यह दिशा कमजोर पड़ती है, तो यह केवल संस्था की ही नहीं, बल्कि गुरु परंपरा की आत्मा को चोट पहुँचाती है। अकाल पुरुष सब देखता है। वह SGPC से ऊपर है, नीचे नहीं; वह सत्ता-केंद्र नहीं, चेतना-केंद्र है।

💥गुरु गोबिंद सिंह के शब्द - वीरता का अर्थ विनाश नहीं, सद्भावनापूर्ण धैर्य है।‌ गुरु गोबिंद सिंह ने “देह शिवा बर मोहे एहै, शुभ कर्मन ते कबहूँ न टरूँ” - के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि पराक्रम, शस्त्र और रण–धर्म केवल अंतिम विकल्प हैं।
उनके ग्रंथों में ‘चण्डी’, ‘माँ भवानी’, ‘दुर्गा’ का आह्वान विध्वंस का नहीं, बल्कि धैर्य, सत्य की रक्षा, अन्याय के विरुद्ध धार्मिक साहस का प्रतीक है।

यदि इस भावना को छोड़कर प्रतिशोध, विघटन या अलगाव को आह्वान बना लिया जाए, तो वही दिव्यशक्ति “रण-चण्डी” - कालरूप भी बन जाती है और स्वयं समाज को ही चेतावनी देती है।

💥गुरु परंपरा की चेतावनी-जब धर्म अपने मूल से भटकता है, तो शौर्य रौद्ररस में बदल जाता है
इतिहास साक्षी है कि जो शस्त्र धर्म के लिए उठे वही अधर्म के लिए उठने लगें, जो संस्थाएँ परहित के लिए बनीं वही संघर्ष का केंद्र बन जाएँ, जो गुरु परंपरा समाज को जोड़ती थी वही विभाजन का माध्यम बन जाए, तो यह “रणचण्डी” का विध्वंस रूप है जो वारकर नष्ट नहीं करती, बल्कि चेतावनी देकर सुधार का अवसर भी देती है।

💥सिख पंथ को आज आवश्यकता है- "दया में दम, धर्म में दृढ़ता" की आज पंजाब जिन चुनौतियों से गुजर रहा है। ईसाई धर्मांतरण, ड्रग्स का संकट, सामाजिक विघटन, राजनीतिक ध्रुवीकरण, SGPC का दिशा-भ्रम...
उनसे निपटने के लिए किसी एक समुदाय-विरोधी दृष्टिकोण की नहीं, बल्कि सिखी की मूलतत्व - सर्वजन हिताय की आवश्यकता है। गुरु परंपरा स्वयं कहती है, “धर्म की जीत- विरोध से नहीं, उदात्त कर्म से होती है।”

💥गुरुद्वारा प्रबंधन को गुरु-वाणी की ओर लौटना होगा। वर्तमान और भविष्य, दोनों के लिए मार्गदर्शन स्पष्ट है- प्रशासन में पारदर्शिता, पंथ-पारायणता पर जोर, सेवा, भक्ति और साहस की त्रिवेणी, किसी भी प्रकार के हिन्दू-विरोध या पंथ-विरोध से दूरी, गुरु तेग बहादुर और गुरु गोबिंद सिंह के सार्वत्रिक संदेश को केंद्र में रखना।

🌹सिखी का मूल संदेश यह नहीं कि “हम किसके विरोध में हैं”, बल्कि यह है कि “हम किसके लिए खड़े हैं।” और सिख धर्म का उत्तर सदैव रहा है धर्म, मानवता, न्याय, और परहित। देह शिवा बर मोहे यहै, शुभ करमन ते कबहूँ न टरूँ। न डरौँ अरि सों जब जाइ लरूँ, निश्चय कर अपनी जीत करूँ॥ अरु सिखौं अपने ही मन को, एही लालच हउ गुन तउरूँ। जब आव कि औਧ निदान बने, अति ही रण में तब जूझ मरूँ॥🌹🙏 
#kailash_chandra Kailash Chandra

टिप्पणियाँ