गुप्तकाल का गौरवशाली स्वर्ण सिक्का: पश्चिमी मिथकों को तोड़ता साक्ष्य


इस स्वर्ण सिक्के पर गुप्त महाराज चंद्रगुप्त और महारानी राजलक्ष्मी  कुमारदेवी  हैं जिनके  पुत्र समुद्रगुप्त के घोड़ों ने चार समुद्रों का पानी पिया था, ये चार समुद्र हैं: हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और कैस्पियन सागर। गुप्त साम्राज्य  बैक्ट्रिया, मध्य एशिया और अफगानिस्तान होते हुए ओडिसा असम और सिंहल द्वीप तक जाता था। 

महाराजा चंद्रगुप्त का अपनी राजलक्ष्मी के साथ सिक्के जारी करना यह बताता है कि, यत्र नारयस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता। ऐसे सिक्के आप चंगेज और तैमूर के वंशजों के नहीं देख सकते। 

पश्चिम के इतिहासकार साथ ही मुगलों के मानसपुत्र खान पान और पहनावे के साथ शौर्य के स्रोत के रूप में किन्नरों की संस्कृति का खूब महिमामंडन किया। गुप्तवंश के योद्धाओं की तुलना नेपोलियन जैसे पराजित व्यक्ति के साथ कर भारत के पुरखों को हीन  बताने का पाप किया। समुद्रगुप्त जैसे योद्धा, जिन्होंने लगभग सौ युद्ध लड़े और कोई युद्ध नही हारा, ऐसे महापुरुष जिन्हे तलवार और वीणा दोनो में सिद्धि प्राप्त थी, उनकी तुलना मूर्ख इतिहासकार विंसेट स्मिथ नेपोलियन से करता है। नेपोलियन पचास युद्ध लड़ा और आखिर में वाटर लू में हार कर अत्यधिक दुर्दशा को प्राप्त हुआ। महाराज समुद्रगुप्त  की कला, संस्कृति उन्हे असाधारण मनुष्य बनाती थी जो उन्हे पाशविक लड़ाकुओं से अलग करती है। 

महाराज चंद्रगुप्त और महारानी कुमार देवी के इस सिक्के बारे में लिखने का उद्देश्य यह है कि इस चित्र को ध्यान से देखा जाए, जिन लोगों को लगता है कि भारत में केवल धोती  ही पहनी जाती थी, वे इसे और ध्यान से देखें। महाराज ने ओवरकोट पहना है। अब ओवरकोट भी भारतीय राजा पहन रहे हैं। पश्चिम का कॉपीराइट ध्वस्त हुआ, महारानी कुमारदेवी द्वारा पहने गए गाऊन पर एक भी इतिहासकार ने कुछ नहीं लिखा। 

गुप्त राजा बूट भी पहनते थे, पगड़ी भी बांधते थे और हां खुर्रम के डार्क एरा को स्वर्ण युग कहने वाले हबीबी इतिहासकार इस सोने के सिक्के को देखें, अकबरी जलाल के शासन में कुल 26 सिक्के मिलावटी सोने में निकाले गए जो आजतक पूर्ण रूप से मिले भी नही जबकि महाराज चंद्रगुप्त के स्वर्ण सिक्कों की चमक उनके ताप की तरह चमक बिखेर रही है।

पोस्ट का उद्देश्य वामपंथियों को आइना दिखाना और दक्खिन टोले  से कहना कि अपने इतिहास को जानों, तेजवान बनो और वर्तमान को प्रकाशित करो।

टिप्पणियाँ