सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

परिस्थिति बोध की आवश्यकता क्यों है?

#परिस्थिति_बोध की आवश्यकता क्यों है? 

वर्तमान समय में घटित विविध घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में यह प्रश्न बारंबार उठता है कि हमें शत्रु-बोध नहीं है। परन्तु, वस्तुतः शत्रु-बोध कोई नवीन अवधारणा नहीं, अपितु एक स्थायी चित्तवृत्ति है। आज के कालखण्ड में इससे भी अधिक आवश्यक है — परिस्थिति-बोध।

आज मित्र और शत्रु की परिभाषाएँ स्थिर नहीं रही हैं। ये अपनी भूमिका और पक्ष निरन्तर परिवर्तित कर सकते हैं। कौन कब पाला बदल ले — यह कह पाना असम्भव है। यही कारण है कि वर्तमान युग को रणनीतिक युद्ध का काल कहा जा सकता है। आज वैचारिक स्थिरता लुप्तप्राय है; स्वार्थसिद्धि ही मानदण्ड बन गई है। एक ओर 25 करोड़ मज़हबी-कौमी जनसंख्या है, तो दूसरी ओर लगभग 50 करोड़ तथाकथित 'सेकुलर वामपंथी समाजवादी जातिवादी क्षेत्रवादी हिन्दू' खड़ा है — यह समूचा परिदृश्य एक गम्भीर वैचारिक और सामाजिक संकट के रूप में हमारे समक्ष उपस्थित है।

इस संकट की गहराई को और अधिक उजागर कर दिया पहलगाम (कश्मीर) में हुए उस इस्लामी आतंकी आक्रमण ने, जिसमें आततायियों ने धर्म पूछकर 26 हिन्दू पर्यटको की हत्या कर दी। केवल एक मुस्लिम मृत हुआ, परन्तु तत्क्षण ही सोशल मीडिया पर एक विशेष प्रवृत्ति के लोग तथाकथित "गंगा-जमुनी तहज़ीब" का राग अलापने लगे। एक पत्रकार शुभंकर मिश्रा ने तो यहाँ तक कह दिया कि मृत हिन्दुओं के लिए समाधि-मंदिर और उस एक मुस्लिम के लिए उसी स्थल पर मस्जिद बननी चाहिए।

और जब पूरा राष्ट्र इस घटना पर प्रतिक्रिया कर रहा था, तब तथाकथित सेकुलर और वामपंथी पत्रकार ‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ का राग छेड़ बैठे। एक पत्रकार शुभंकर मिश्रा ने तो यहां तक कह दिया कि जहाँ हिन्दू मारे गए, वहाँ मंदिर और मस्जिद साथ-साथ बनें! क्या यह भावनात्मक समरसता है, या हिन्दू समाज को शोक में भी अपराधबोध से भरने का षड्यंत्र?

वस्तुतः यह एकतरफा 'सांप्रदायिक सद्भाव' की धूर्त चाल है, जो केवल हिन्दू समाज को निष्क्रिय और आत्मविस्मृत बनाए रखने हेतु रची जाती है। जब भारतीय सेना ने उस हमले के प्रत्युत्तर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया, तब यह और भी स्पष्ट हो गया कि यह केवल एक सीमित युद्ध नहीं, अपितु एक वैचारिक-सांस्कृतिक संग्राम है।

भारतीय सैन्यबलों ने कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में इस्लामी आततायियों द्वारा हिन्दू तीर्थयात्रियों की धर्म-पूछकर की गई नृशंस हत्या के प्रत्युत्तर स्वरूप "सिन्दूर अभियान" का आरम्भ किया। परन्तु इसी समय तथाकथित 'धर्मनिरपेक्ष', वामपंथी एवं इस्लामी प्रवृत्ति के वर्गों ने सोशल मीडिया के माध्यम से No to Sey War, De-escalate War ट्रेंड चलाकर से युद्ध-विरोधी कोलाहल को प्रखर रूप से मुखरित करना प्रारम्भ कर दिया था। 

द हिन्दू' नामक समाचार-पत्र ने युद्धकाल में पाकिस्तान-पोषित प्रचार-तंत्र को पुष्ट करने हेतु राफेल युद्धविमान के गिरने की एक कल्पित कथा गढ़ डाली, जबकि 'द वायर' की पत्रकार आरफा ख़ानम शेरवानी ने कहा कि पाकिस्तान में मासूम लोग मारे जा रहे हैं, इस तरह की बात करके इस्लामिक जिहादियों के आंसू बहाए।

वस्तुतः यही वह वर्ग है, जो मुंबई पर हुए 26/11 के जिहादी आक्रमण के समय, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, इस्लामी आतंकवाद पर निर्णायक कार्यवाही करने के स्थान पर पाकिस्तान को ‘डोज़ियर’ प्रेषित करने में व्यस्त रहा तथा भारत में तथाकथित ‘हिन्दू आतंकवाद’ की कपोलकल्पित थ्योरी गढ़ने का षड्यंत्र रचता रहा।

इस समूचे परिदृश्य से यह स्पष्टरूपेण ज्ञात होता है कि हमें न तो यथोचित शत्रु-बोध है और न ही पर्याप्त परिस्थिति-बोध। भारत के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं की मूल जड़ भी यही है।

वर्तमान में पाकिस्तान-पोषित इस्लामिक आतंकवाद का प्रचार-प्रसार हो रहा है और दुर्भाग्यवश, भारत में ही अनेक बुद्धिजीवी, पत्रकार, नेता, और सेकुलर कहे जाने वाले लोग पाकिस्तान के नैरेटिव को पोषित कर रहे हैं।

आज हम ‘पीओके’ को लेने की बातें करते हैं, परंतु यह भूल जाते हैं कि वहाँ ढाई करोड़ मुस्लिम रहते हैं, जो गजवा-ए-हिंद की अवधारणा के वाहक हैं। यदि वे सचमुच भारत समर्थक होते, तो कश्मीर के जिहादियों को उसी प्रकार सहयोग न करते। इसका तात्पर्य यह है कि वे न केवल भारतविरोधी हैं, अपितु वैचारिक रूप से भी हमारे शत्रु हैं।

हमें समझना चाहिए कि पाकिस्तान कोई मात्र भौगोलिक इकाई नहीं है, अपितु इस्लामिक जिहादी विचारधारा का प्रतिनिधि है। हमें इस्लाम से युद्ध है, जो कहता है: "हमें मानो या मरो।" हमारा युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं, अपितु विचारों, मान्यताओं और सभ्यता के स्तर पर है।

यह संघर्ष असुरों और सुरों के मध्य, धर्म और अधर्म के मध्य, सनातन और आसुरी मतों के मध्य है। ईसाईयत, इस्लाम और वामपंथ — ये तीनों अब्राहमिक मत एक ही लक्ष्य की पूर्ति हेतु कार्य कर रहे हैं — सनातन धर्म का समूल नाश।

हम एक साथ पांच मोर्चे पर युद्ध कर रहे हैं 

1. इस्लामिक जिहाद, जो ग़ज़वा-ए-हिंद को अपना लक्ष्य मानता है।

2. क्रिश्चियनिटी, जो सेवा और धर्मांतरण के माध्यम से 'असभ्य' भारत को 'धर्म' में लाने का दावा करती है।

3. मार्क्सवाद , जो सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय प्रतीकों को ध्वस्त करना चाहता है।

4. सेकुलर हिन्दू, जो आत्महीनता, आत्म-धिक्कार और वैचारिक भ्रम के पोषक हैं।

5. पाकिस्तानपरस्त मानसिकता, जो भारत को केवल राजनीतिक इकाई मानती है, सांस्कृतिक राष्ट्र नहीं।

हम POK की बात करते हैं, पर यह नहीं समझते कि वहाँ के ढाई करोड़ मुसलमान भारत के साथ नहीं, ग़ज़वा-ए-हिंद के साथ खड़े हैं। यदि वे भारत समर्थक होते, तो क्या इतने वर्षों में उन्होंने किसी आतंकी के खिलाफ आवाज़ उठाई होती? कश्मीर के इस्लामी जिहादियों को POK के लोगों से हर स्तर पर समर्थन प्राप्त है।

अतः यह नितांत स्पष्ट है कि हमारा शत्रु केवल 'पाकिस्तान' नामक कोई भौगोलिक इकाई नहीं, अपितु 'इस्लाम' की वह वैचारिक अवधारणा है, जो 'मानो अथवा मरो' की नीति पर आधारित है। उनके दृष्टिकोण से हम 'काफ़िर' हैं, हमारी स्त्रियाँ ‘माले-ग़नीमत’ अर्थात युद्ध-लाभ की वस्तु हैं, और हमारा सर्वनाश उनके मज़हबी उद्देश्य का अंग है। उनकी संसद में उनके सांसद'ग़ज़वा-ए-हिंद' की बात करते हैं, इस्लामी आतंकी उन्मादियों के जनाजों में पाकिस्तान के नागरिक 'भारत की बर्बादी तक जंग रहेगी भारत के बर्बादी तक जंग रहेगी नारे लगाते हैं 

क्या हमने कभी सोचा कि पाकिस्तान कश्मीर क्यों चाहता है? कश्मीर तो उसके नैरेटिव का हिस्सा है क्योंकि वह मुस्लिम बहुल है, लेकिन हिंदू बहुल जम्मू पर सबसे अधिक अधिक ड्रोन पिछले दो दिन में हुए एवं वैष्णो देवी के मंदिर पर बार हमले की कोशिश की गई , सबसे अधिक आतंकी घुसपैठ होती है — क्योंकि उनका शत्रुबोध स्पष्ट है: हिन्दू ही शत्रु है।

पाकिस्तान, मुस्लिम बहुल कश्मीर को प्राप्त करने हेतु किसी भी सीमा तक जाने को सदैव उद्यत रहता है। वह इस संघर्ष को ‘सभ्यताओं के युद्ध’ (Clash of Civilizations) के रूप में देखता है। दुर्भाग्यवश, हम 1947 में हिन्दू बहुल सिन्ध एवं अमरकोट जैसे प्राचीन भूभागों की हानि को न तो स्मरण करते हैं, न ही वैचारिक एवं वैश्विक विमर्श के मंचों पर उसका उल्लेख करते हैं।

हम प्रायः केवल पाक-अधिकृत कश्मीर को पुनः प्राप्त करने की बात करते हैं, परन्तु हिन्दू बहुल सिन्ध प्रदेश को इस्लामी जिहादियों के चंगुल से मुक्त कर भारत में पुनः समाहित करने की कोई रणनीतिक चर्चा नहीं करते। इसका मूल कारण यह है कि हमें न तो शत्रु का यथार्थ बोध है, और न ही परिस्थिति की गंभीरता का आभास।

पाकिस्तान भलीभाँति जानता है कि उसका एकमात्र लक्ष्य है— ग़ज़वा-ए-हिन्द अर्थात् सम्पूर्ण भारत पर इस्लामी आधिपत्य की स्थापना।

वहीं हम हिंदू, अपने ही शत्रुओं के नैरेटिव को दोहराते रहते हैं। No to Sey War के पोस्टर लिए खड़े रहते हैं। हम अपने ही वीरगति प्राप्त वीर योद्धाओ पर प्रश्न करते हैं, हम यह भी नहीं समझते कि यह युद्ध सीमाओं का नहीं, सभ्यताओं का है। यह युद्ध धर्म और अधर्म का है। यह आर्यावर्त की अस्मिता और अब्राहमिक आक्रांताओं की दासता के बीच है।

जब तक हमें शत्रुबोध और उससे भी अधिक परिस्थिति-बोध नहीं होगा, तब तक हम इस सभ्यतामूलक युद्ध में टिक नहीं सकेंगे।
हमें अब यह समझना होगा —
हमारा युद्ध पाकिस्तान से नहीं, ग़ज़वा-ए-हिंद की वैचारिकता से है।
हमारा युद्ध जिहादियों से नहीं, जिहाद को पोषित करने वाले नैरेटिव से है।
हमारा युद्ध केवल बाहरी आक्रमण से नहीं, भीतर बैठे सेकुलर हिंदू से भी है, जो हर युद्ध के समय हमारी पीठ में छुरा घोंपता है।

यदि इस युद्ध को जीतना है, तो हमें शत्रुबोध और परिस्थिति-बोध, दोनों की आवश्यकता है — और इसके साथ चाहिए स्व बोध, लक्ष्यबोध, और कर्तव्य बोध। तभी हम इस युद्ध में न केवल टिक सकेंगे, बल्कि विजयी भी होंगे।

✍️ दीपक कुमार द्विवेदी 

टिप्पणियाँ