- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।
प्रस्तुतकर्ता
Deepak Kumar Dwivedi
को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
निरपेक्ष स्थिति (Absolute Location):
भारत विश्व के उत्तर-पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। इसकी मुख्य भूमि दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में इंदिरा कॉल (जम्मू और कश्मीर) तक फैली हुई है। इसका विस्तार 8°4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश और पश्चिम में द्वारका (गुजरात) से पूर्व में अरुणाचल प्रदेश तक 68°7' पूर्वी देशांतर से 97°25' पूर्वी देशांतर तक है।
भारतीय मुख्य भूमि का अक्षांशीय विस्तार 29°2' और देशांतर विस्तार 29°18' है।
बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 6°4' उत्तरी अक्षांश से 14° उत्तरी अक्षांश और 92° पूर्वी देशांतर से 94° पूर्वी देशांतर के मध्य है।
भारत का दक्षिणतम बिंदु, इंदिरा प्वाइंट, ग्रेट निकोबार द्वीप में स्थित है। इसे पिगमेलियन प्वाइंट और पारसन प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है।
अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप समूह 8° उत्तरी अक्षांश से 12°3' उत्तरी अक्षांश और 71° पूर्वी देशांतर से 74° पूर्वी देशांतर के मध्य है।
विशेष तथ्य:
कर्क रेखा (23°30' उत्तरी अक्षांश) भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती है। यह देश के आठ राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम) से होकर निकलती है।
82°30' पूर्वी देशांतर को देश का मानक समय (Standard Time) माना गया है।
सापेक्ष स्थिति (Relative Location):
भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है और हिंद महासागर के शीर्ष पर इसकी केंद्रीय स्थिति है। इसकी स्थलीय सीमाएँ निम्नलिखित देशों से जुड़ी हैं:
1. पश्चिम: पाकिस्तान
2. उत्तर-पश्चिम: अफगानिस्तान
3. उत्तर: चीन, नेपाल
4. उत्तर-पूर्व: भूटान
5. पूर्व: बांग्लादेश और म्यांमार
भारत की सीमाएँ आकृतिक और कृत्रिम दोनों प्रकार की हैं।
चीन के साथ सबसे लंबी सीमा (3,380 किमी.) और भूटान के साथ सबसे छोटी सीमा (605 किमी.) है।
समुद्र पार, भारत का निकटतम पड़ोसी देश श्रीलंका है, जिसे पाक जलडमरूमध्य पृथक करता है।
इंडोनेशिया और मालदीव अन्य समुद्री पड़ोसी देश हैं।
क्षेत्रफल:
भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,262 वर्ग किमी. है, जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व में सातवें स्थान पर है।
सीमा से जुड़े भारतीय राज्य:
1. पाकिस्तान: गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर।
2. अफगानिस्तान: जम्मू और कश्मीर।
3. चीन: जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश।
4. नेपाल: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम।
5. भूटान: सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश।
6. बांग्लादेश: पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा।
7. म्यांमार: अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम।
भारत की भौगोलिक स्थिति इसे एशिया में एक महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करती है। इसके विस्तृत प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता इसे अद्वितीय बनाती है। भारत का सामरिक और भौगोलिक महत्व विश्व मंच पर इसे एक विशेष पहचान दिलाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें