- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।
प्रस्तुतकर्ता
Deepak Kumar Dwivedi
को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सामूहिक हनुमान चालीसा के लाभ
1. अगर समूह में हनुमान चालीसा पढ़ा जाएगा तो जितनी संख्या होगी उतने हनुमान चालीसा का लाभ मिलेगा । उदाहरण के लिए अगर 70 संख्या है तो एक बार हनुमान चालीसा पढ़ने से 70 बार हनुमान चालीसा पढ़ने का लाभ मिलेगा ।
2. किसी व्यक्ति को हनुमान चालीसा में जोड़ने से आप को कितना पुण्य मिलेगा आप सोच भी नहीं सकते । किसी विधर्मी , नास्तिक ,अन्य पंथ के लोग को हनुमान चालीसा में जोड़ने से विशेष पुण्य मिलेगा ।
3. विधर्मी लोग सप्ताह में एक बार जरूर एकत्र होते हैं और सामूहिक शक्ति प्रदर्शन करते हैं जिससे सरकार के ऊपर दबाब पड़ता है । हिंदुओ के लिए यही काम सामूहिक हनुमान चालीसा करेगा ।
4. हिंदुओं में जनजागरण के काम का माध्यम यही सामूहिक पाठ करेगा ।उदाहरण श्री राम मंदिर के निमंत्रण पत्र को जन जन तक पहुंचाने का काम इसी सामूहिक हनुमान चालीसा दलों ने बाखूबी निभाया ।
5. फर्जी विकास के चलते हिंदू परिवार व्यवस्था समाप्ति के और अग्रसर है । हिंदुओ की आजकल सबसे बड़ी समस्या अकेलेपन की है करोड़ों हिंदू पुरुष और महिलाएं अकेले रह रहें हैं । कई लोगों के मृत्यु के बाद फूल चुगने भी कोई नही आता । सामूहिक हनुमान चालीसा के कारण हिंदुओ की इस समस्या का समाधान काफी हद तक हो सकता है ।
सभी बड़े मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा मंगलवार या शनिवार को 8 बजे के आस पास होते हैं । आप इसके लिए मंदिरों के पुजारी , संघ कार्यकर्ता या और किसी हिंदू कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें