सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

USA :- खतरे में लोकतंत्र, राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कान से होकर निकली गोली, प्रधानमंत्री मोदी ने कड़ी निंदा कि...

अमेरिका के प्रमुख विपक्षी दल और राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ है| ट्रम्प किसी पब्लिक गेदरिंग में थे जहां पर उनपर कायरता पूर्ण हमला किया गया | दुनिया भर के वामपंथी संगठन बौराये हुए हैं लोगो को डरा कर, लोकतंत्र का भय दिखाकर पुनः सत्ता में आना चाहते हैं| 

भारत में वामपंथियों ने भय का माहौल तैयार किया| लेकिन सरकार बदलने में नाकामयाब रहे| फ्रांस के चुनावो में पहले चरण में दक्षिणपंथ की बढ़त देख बौखला गये और लोगो को डर दिखाया, भ्रम फैलाया| और आगे के चरणो में इसी डर और भ्रम भरे वातावरण के चलते ही जीत हासिल की| यही स्थिति इंग्लैंड की भी थी| और अब अमेरिका में चुनाव चल रहे हैं| 

दुनिया भर में युद्ध का वातावरण फैलाने में महारत हासिल किए वामपंथी ट्रम्प की बढ़त को बर्दास्त नहीं कर पा रहे हैं|

पूरी दुनिया में लोकतंत्र और सभ्यता सिखाने का ढोंग करने वाला अमेरिका में आए दिन लोकतंत्र की हत्या करता हुआ दिखता है| पहले ट्रम्प का चैरेक्टर असासिनेट करने की कोशिश की, फिर ट्रम्प पर फर्जी केस लादे और अब बात नहीं बनी तो ट्रम्प पर हमला करवा दिया गया, जान से मारने का ही प्लान कर दिया|

खबरो के मुताबिक गोली ट्रम्प के कान को लगी, जो भी वीडियोज या फोटोज हैं उनमें उनका कान फटा हुआ देखा जा सकता है| जरा सा इधर उधर होता तो उनके कान की जगह गोली उनके सर के पार होती है| ईश्वर के आशिर्वाद से वो सुरक्षित हैं| अनहोनी होनी से बची| 

दुनिया भर को लोकतंत्र और प्रेस फ्रीडम, फ्रीडम आफ एक्प्रेसन, मानवाधिकारो का सर्टिफिकेट बांटने वाला अमेरिका और उसकी एक नम्बर की मक्कार और धूर्त एजेंसियों को बताना चाहिए कि विपक्ष के मुख्य नेता और   राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार पर हमला कराना लोकतंत्र है?? 

अमेरिका में वाईलेंस और गनकल्चर है| रंगभेद के कारण हत्याएं एकदम आम बात है| आए दिन खुलेआम गोली चलती हैं| पिछले कुछ वर्षो में दर्जनो भारतीय छात्रो की हत्याएं हो चुकी है| लगभग हर महीने किसी न किसी भारतीय छात्र की हत्या की खबर आ ही जाती है| 

पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले में प्रधानमंत्री मोदी ने दुःख व्यक्त किया है| उन्होने ट्वीट कर इस कुकृत्य की कड़ी निंदा की है| उन्होने लिखा कि राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है| ट्रंप के जल्द ही रिकवर होने की प्रार्थना की...


टिप्पणियाँ