सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

Jio पर 50 रुपए बढ़ने से मचा RR, लोग मरे भूखे ।

ये उन दिनो (25 साल पुरानी) की बात है जब देश में नए नए मोबाइल आए थे । हैंड सेट के नाम पर नोकिया का पत्थर सेट आता था और हमारे राज्य (हिप्र) में उस वक्त सेवाएं थी नहीं । सिस्टर कंसर्न में जब IR इश्यू हुआ तो प्लांट में 4 मोबाइल आए जिसका ऑपरेटर एस्कोटल हरियाणा में था और थोड़े बहुत सिग्नल हमारे शहर परवाणू में भी आ जाते थे ।

मोबाइल देखकर हमारा दिल भी हुआ तो हमारे एक मित्र ने हमे एल्काटेल का एक नया सेट लाकर दिया । मोबाइल तो आ गया पर एस्कोटल या एयरटेल का कनेक्शन लेने की औकात नहीं थी । तभी राज्य में रिलायंस स्मार्ट (GSM - Dont get confused with 93 cdma series) ने कदम रखा और देश में पहली इनकमिंग फ्री के सेवा दी । 

हमने कंपनी के लैंडलाइन से फास्ट डायलिंग की सेटिंग करा दी तो फ्री इनकमिंग के चलते हमारा मोबाइल सबसे ज्यादा बजने वाला हो गया । अब हर मीटिंग में हमारा मोबाइल बजने लगा । संघी मित्रो से 3 मिसकॉल पर कॉल बैक की सेटिंग हो गई तो और आनंद आ गया । हम 3 बेल मारते तो पीताम्बर जी, Pramod Sharma जी वापस हमको काल कर देते । सब बढ़िया चल रहा था पर घर BSNL लैंडलाइन धोखा दे गया । आउटगोइंग के लिए है घर का लैंडलाइन इस्तेमाल करते थे जिसका एक महीने का बिल 2100 रुपए आ गया जो उस वक्त के वेतन का लगभग 40% था । नहीं चुका पाए तो बिल बढ़ता गया और बढ़ कर वेतन से ज्यादा हो गया । 2 महीने में फोन भी कट गया और BSNL का लीगल नोटिस भी आ गया । जैसे तैसे फांके करके, दोस्तो से उधार लेकर बिल चुकाया ।

समय बीता तो BSNL, Airtel और Tata Docomo आदि लोगो जोड़ी पैक लेकर आए तो हमने घर के लिए भी एक मोबाइल ले लिया । एयरटेल के जोड़ी प्लान में 2 मोबाइल का बिल लगभग 2500 आने लगा जो हमारे प्रमोशन के बाद के वेतन का 33% होता था । उस वक्त जो लोग BSNL पर भी बहुत कंजूसी से फोन चलाते थे उनका बिल भी कम से कम 400-500 आता था और शाम को तो कॉल लगती ही नहीं थी ।

स्मार्ट फोन और व्हाट्सएप के आने के बाद फिर Airtel Idea कबडाटा प्लान में हमने 2gb की लग्जरी लाइफ जीना शुरू कर दिया । फोटो और वीडियो का आदान प्रदान होने लगा पर है सारे वीडियो डाउनलोड नहीं करते थे क्योंकि 2gb को पूरे महीने चलाना होता था जिसके पूरे 299 लगते थे और 1 gb अतिरिक्त डेटा के लगभग 150 रुपए चार्ज कर लेता था । 

हम उस पीढ़ी से आए है जहां हर त्यौहार से पहले लैंडलाइन को डैड करके BSNL का टेक्नीशियन 500 रुपए मार ले जाता था ठीक करने के नाम पर । हमको JIO के 50 रुपए बढ़ने से क्या फर्क पड़ने वाला है ? 

हमने फोन पर अपने वेतन का 50% तक खर्च किया है फिर चाहे वो लिब्रांड लोगो का चहेता BSNL हो या Airtel जिसने रोमिंग के नाम पर लोगो की जेब खाली कर दी ।

आज पूरे सोशल मीडिया पर लिब्रांड लड़के, कांगी गुलाम, और किचान चूरमे जो पोर्ट करने की मुहिम चला रहे है न उन्होंने दिन देखे ही कहां है ? JIO आया तो आज BSNL और बाकी ऑपरेटर के रेट भी सुधरे हुए है नहीं तो खून निकल रहा होता मोबाइल के बिल से । न ये सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर होते और न ही रील्स के सेलब्रेटी ।

मेरा 2.5 किलो नमन रहेगा JIO को ।

टिप्पणियाँ