- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।
प्रस्तुतकर्ता
Deepak Kumar Dwivedi
को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
बेड़ी हनुमानजी करते हैं जगन्नाथजी मंदिर की समुद्र से रक्षा
पुरी जगन्नाथ का मंदिर। हिंदू धर्म के चार धामों में से एक। जगन्नाथ मंदिर से जुड़े ऐसे कई तथ्य हैं जो रहस्यों से भरे हैं। भगवान जगन्नाथ की रक्षा के लिए यहां भगवान हनुमान चारों दिशाओं में विराजमान है। भगवान जगन्नाथ के मंदिर को 3 बार समुद्र ने नुकसान पहुंचाया था। लिहाजा भगवान जगन्नाथ ने हनुमान जी को रक्षा करने के लिए नियुक्त किया और आदेश दिया कि समंदर का पानी मंदिर तक नहीं पहुंचने पाए और उन्हें वहीं रहकर मंदिर की रक्षा करने का आदेश दिया।
भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए मंदिर में चार दिशाओं में स्थिति चार दरवाजों के जरिए आप प्रवेश कर सकते हैं। उत्तर, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम में चार द्वार है जिसके जरिए श्रद्धालु महाप्रभु के दर्शन के लिए प्रवेश करते है। भगवान जगन्नाथ ने मंदिर की रक्षा के लिए हनुमान जी को नियुक्त किया है और यहां भगवान हनुमान प्रहरी की भूमिका निभाते चले आ रहे हैं। इसके बाद से चारों दिशाओं में यहां भगवान हनुमान जी विराजमान है जो उत्तर, पूर्व, दक्षिण और उत्तर दिशाओं में स्थित है और अपने प्रभु जगन्नाथ की रक्षा करते हैं।
हनुमान जी कभी-कभी प्रभु के दर्शन के लिए नगर में प्रवेश कर जाते। तब समुद्र भी उनके पीछे आ जाता था। भगवान जगन्नाथ ने हनुमानजी को यहां स्वर्ण बेड़ी से आबद्ध कर दिया। तभी से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि भगवान हनुमान जी यहां स्वर्ण जंजीरों यानी बेड़ी में जकड़े हैं और भगवान जगन्नाथ की यहां रहकर रक्षा करते हैं।
बेड़ी हनुमान मंदिर जगन्नाथ मंदिर के पश्चिम दिशा में स्थित है। यह बेणी से बंधा एक हनुमान मंदिर है। भगवान हनुमान मंदिर के हर दिशा में विराजमान है। पूर्व, पश्चिम ,उत्तर और दक्षिण हर दिशा में। यहां समुद्र तट के निकट स्थित एक छोटा सा मंदिर है जो पुरी के चक्र नारायण मंदिर की पश्चिम दिशा की तरफ बना हुआ है। इसे दरिया महावीर मंदिर कहा जाता है।
श्री जगन्नाथ मंदिर के उत्तरी भाग में रक्षक के रूप में विराजमान भगवान हनुमान के स्वरूप को चारी चक्र और अष्ठ भुजा हनुमान कहते हैं चारी चक्र का अर्थ हनुमान जी चार चक्र को धारण करते हैं। शेष दो दिशाओं में भी भगवान हनुमान के प्राचीन मंदिर , जो श्रद्धालु पुरी दर्शन के लिए जाते हैं वह दरिया महावीर मंदिर , बेड़ी हनुमान मंदिर का दर्शन भी जरूर करते हैं।
🔥⚔️🔥जय श्री राम 🔥⚔️🔥
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें