सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

SamPitroda : कांग्रेस बार बार लोगों के आंख में धूल झोंकने का प्रयास क्यों करती है?

2017 के गुजरात चुनाव के समय मणि शंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर अभद्र टिप्पणी की थी उसके बाद शाम तक मणि शंकर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था जहां गुजरात के चुनाव समाप्त हुए उसके कुछ माह बाद मणि शंकर अय्यर निष्कासन वापस ले लिया गया ।
साभार दैनिक जागरण 
 वहीं खेल कांग्रेस फिर से खेल रही है अर्थात सैम पित्रोदा को कहकर इस्तीफा दिलवाया गया जिससे डैमेज कंट्रोल किया जा सके जैसे चुनाव खत्म होगे कुछ माह बाद सैम पित्रोदा कांग्रेस में फिर शामिल हो जाएंगे। 

कांग्रेस पार्टी सैम पित्रोदा के बातों का समर्थन नहीं करती तो फिर जाति क्षेत्र भाषा के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास क्यों करती है? कट्टरपंथी वामपंथ के ग़रीब अमीर के बीच वर्ग संघर्ष स्थिति पैदा करने विषयों को अपने घोषणापत्र में क्यो शामिल करती है? बहुसंख्यकवाद के विरुद्ध लड़ाई की बात कांग्रेस क्यों अपने घोषणापत्र में करतीं हैं? अल्पसंख्यक के नाम पर मुस्लिमो विशेषाधिकार देने की बात अपने घोषणापत्र में क्यों करती है? इससे स्पष्ट होता कि कांग्रेस पार्टी के विचार में और सैम पित्रोदा के विचार में कोई विशेष अंतर नहीं है 

टिप्पणियाँ