सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

Radhika Khera Quits Congress; राम का विरोध कांग्रेस की नीति भी और नियति भी...

Radhika Khera ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया, लिखा की हां मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं| उन्होने दुख प्रकट करते हुए लिखा कि मेरे अयोध्या जाने के कारण पार्टी में मेरा विरोध हो रहा है| मैं खुद को अयोध्या जाने से रोक नहीं पाई| 

Radhika Khera Quits Congress :- 


राधिका खेड़ा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत NSUI से की थी जहां से उन्होंने कांग्रेस पार्टी मैं जगह बनाई और 22 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही और विभिन्न पदों पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी को सेवाएं दी| वह वर्तमान में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थी|


आपको बता दें की हाल ही में उन्होंने अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम लाल के दर्शन किए थे उन्होंने बताया कि इसके बाद से ही उन्हें पार्टी के अंदर कई प्रकार की प्रताड़नाओं से गुजरना पड़ा|  उन्होंने अपने त्यागपत्र पर लिखा कि "मेरे इस पुनीत कार्य का विरोध इस स्तर तक पहुंच गया कि मेरे साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए घटनाक्रम में मुझे न्याय देने से इनकार कर दिया गया | मैंने हमेशा ही दूसरों के न्याय के लिए हर मंच से लड़ाई लड़ी है किंतु जब स्वयं के न्याय की बात आई तो पार्टी में मैंने स्वयं को हारा हुआ पाया |

प्रभु श्री राम की भक्त और  एक महिला होने के नाते में बेहद आहत हूं पार्टी के समस्त शीर्ष नेताओं को अवगत कराने के बाद भी मुझे जब न्याय नहीं मिला तब इससे आहत होकर मैंने आज यह कदम उठाया है|"


कांग्रेस पार्टी का राम विरोधी और हिंदू विरोधी चेहरा किसी से छिपा नहीं है राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस पार्टी से जितना हो सकता था उन्होंने उतनी कोशिश की की राम प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण किसी तरह रुक जाए | उन्होंने कोर्ट से लेकर संसद तक उनसे जितना हो सकता था वह सब कुछ किया|य राम के विरोध में वह इतने निचले स्तर तक गिर गए कि जिस भारत के प्राण राम में बसते हैं वह उस भारत में बैठकर भारत की आत्मा राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया| कांग्रेस का हाथ आए दिन हिंदू विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाया जाता है वर्ष 2008 में तो इन्होंने पूरी साजिश कर दी थी हिंदुओं को आतंकवादी बनाने की पर उनकी यह मंशा प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से पूर्ण नहीं हुई|

राधिका खेड़ा का त्यागपत्र कांग्रेस पार्टी के हिंदू विरोधी चेहरे को बेनक़ाब करता है इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी में जो भी व्यक्ति राम के समर्थन में आया कांग्रेस पार्टी ने उसको पार्टी से निकालने का काम किया|  हाल ही के दिनों मे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने भी अपने त्यागपत्र में कांग्रेस पार्टी के राम विरोधी, राष्ट्र विरोधी और हिंदू  विरोधी चेहरे को जनता के समक्ष रखा था|

लोकसभा चुनाव में आपको वोट डालते समय यह याद रखना है कि वह कौन लोग हैं जो राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं वह कौन लोग हैं जो आतंकवादियों के लिए मातम मनाते हैं |  राम विरोधी, राष्ट्र विरोधी और धर्म विरोधी तत्वों को जड़ से उखाड़ फेंकना हम सब का दायित्व है और यह सब कुछ हमारे एक वोट से संभव हो सकता है! 

टिप्पणियाँ