सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

Priyanka Gandhi एक साजिश की शिकार हुई है - Acharya Pramod

 

Priyanka Gandhi के साथ बड़ी नाइंसाफी हुई है। वह एक बड़ी साजिश का शिकार हुई है। ये आरोप लगाया गया है प्रियंका गांधी के खेमे के जाने माने नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने, जिन्हें हाल ही में कांग्रेस पार्टी से निकाला गया था। चलिए, इसे और विस्तार से समझते हैं।



End of Priyanka gandhi's Political career


Priyanka Gandhi  की राजनीतिक परी का अंत

प्रियांका गांधी ने वर्ष 2017 के लगभग राजनीति में अपने पैर रखे थे, उस समय कांग्रस में यह कहा जाने लगा कि प्रियांका जी कांग्रेस की फुंकी कारतूस में बारूद भरने का काम करेंगे| धीरे धीरे उनकी प्रसिद्धि, पार्टी कार्यकर्ताओं में उनका बढ़ता हुआ कद उनके अपने भाई, उनके अपने परिवार को चुभने लगा| राहुल गांधी 20 वर्ष से राजनीति में था, वह यह समझ ही नहीं पा रहा था कि ये अभी की आयी मुझसे अधिक प्रसिद्धि और नाम कैसे बना रही है| तो शुरू हुआ पार्टी मे प्रियांका गांधी के खिलाफ साजिसो का दौर|

प्रियांका गांधी के खेमे के नेताओं को पार्टी से निकालना
प्रियंका गांधी के कांग्रेस पार्टी में बढ़ते हुए कद को रोकने के लिए राहुल गांधी और उनके खेमे ने सर्वप्रथम यह निर्णय लिया कि जितने भी प्रियंका गांधी के खेमे में बड़े नेता हैं उन्हें पार्टी की विरुद्ध गतिविधियों में सम्मिलित हुए हैं ऐसे आरोप लगाकर उन्हें किसी भी तरह पार्टी से निकल जाने लगा| इसी कड़ी में उन्होंने प्रियंका के खेमे के जाने-माने नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन को पार्टी से बर्खास्त किया| 

रॉबर्ट वाड्रा और स्वयं प्रियंका का टिकट काटना

कुछ समय पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें रॉबर्ट बढ़ रहा यह कहते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे थे की उन्होंने लंबे समय से अमेठी में जनता की सेवा की है और वह वहां से लोकसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी इसके अलावा प्रियंका गांधी लंबे अरसे से रायबरेली में सक्रिय थी वह रायबरेली से लोकसभा जाना चाहती थी लेकिन राहुल गांधी ने बड़ी चालकी की और धूर्तता के साथ दोनों को टिकट नहीं दिया| और रायबरेली से स्वयं चुनाव पर उतर गए अमेठी पर अपने ही खेमे के किशोरी लाल को चुनाव पर उतार दिया|

आचर्य प्रमोद का बयान-

हाल में ही पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में प्रियंका के खेमें के जाने माने नेता आचार्य प्रमोद कृष्ण ने कहा कि " प्रियंका गांधी के खिलाफ बहुत नाइंसाफी हुई है, उनके खिलाफ साजिश चल रही है लंबे समय से; प्रियंका गांधी को कांग्रेस की अध्यक्षा होने से रोकना, कांग्रेस की वर्किंग प्रेसिडेंट होने से रोकना, राज्यसभा जाने से रोकना, लोकसभा लड़ने से रोकना; तो प्रियंका गांधी जी एक साजिश का शिकार हुई है | और यह साजिश उनके खिलाफ पिछले कई सालों से चल रही है |  राहुल गांधी कैंप पूरी तरह से जूटा रहता है कि प्रियंका गांधी पॉलिटिक्स से बाहर हो जाएं|  प्रियंका जी के जो समर्थक हैं उन्हें बहुत कष्ट हुआ है और उनके दिलों में ज्वालामुखी धधक रहा है एक दिन यह ज्वालामुखी फटेगा और कांग्रेस दोफाड़ हो जाएगी| "


अगर हम आचार्य प्रमोद के इस बयान को देखें तो इसमें उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है यह सत्य है कि उनको लोकसभा जाने से रोका गया, राज्यसभा जाने से रोका गया | तो स्पष्ट है कि कोई ना कोई है कांग्रेस पार्टी में जो नहीं चाहता कि प्रियंका गांधी का कद राजनीति में बढ़े इसीलिए वह प्रियंका गांधी को रोकने के लिए कुछ भी करते हैं स्पष्ट है यह राहुल गांधी के अलावा कोई दूसरा नहीं हो सकता| 

टिप्पणियाँ