- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।
प्रस्तुतकर्ता
Deepak Kumar Dwivedi
को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
स्वामीनारायण के बनते हुए मंदिर इस बात के प्रमाण हैं कि इन्होंने लेश मात्रा में ही सही पर अपने पुराने व मूल अनुयायीयों(पाटीदारों) का कुछ तो भला अवश्य किया रहा होगा । तभी तो शताब्दियों से स्वामीनारायण को यह समाज पूज रहा है । वास्तविकता में जाएं तो ऐसा भी नही है कि निलकंठवर्णी उर्फ स्वामीनारायण में कोई विशेषता न रही हो , निलकंठवर्णी योगसिद्ध थें । हिंसक से हिंसक पशु भी इनके समकक्ष आकर हिंसा का भाव त्याग देते थें । इनके प्रारंम्भिक जीवन के विषय में जो बताया जाता है वह शतप्रतिशत सत्य है अतिशयोक्ति की श्रेणी में तो यह है कि स्वामीनारायण ब्रम्हा,विष्णु, महेश से बड़े हैं , यह अक्षर_ब्रम्ह हैं आदि । वर्तमान में इनके अनुयायीयों के कृत्यों के कारण इनमें प्रश्न नही कर सकते हैं । इन्होंने अपने जीवन का बड़ा भाग गुजरात में बिताया है और इनके अनुयायियों के सामाजिक ,आर्थीक उन्नति व पारिवारिक जीवन में इनका योगदान शतप्रतिशत है और यह योगदान कोई आज का नही है अपितु शताब्दियों वर्ष पुराना है । मतभेद रहना अलग बात है पर इसके लिए किसी के योग्यता में प्रश्न नही उठा सकते हैं । प्रश्न व विरोध उनका कीजिये जो इनकी योग्यता का दुरुपयोग कर रहे हैं ।
मैं स्वामीनारायण सम्प्रदाय के अनैतिक कृत्यों का और इसके वर्तमान मानबिन्दुओं से सहमत नही हूँ पर इसके लिए मैं निलकंठवर्णी उर्फ घनश्याम पाण्डेय जी को भला बुरा नही कह सकता । ।
बाकी जो इनका निजी रूप से विरोध करते हैं वह इनके जैसे बनकर दिखाए समाज के किसी तबके को मुख्यधारा में लाएं तब बात करें । जिसके कारण गुजरात का बड़ा क्षेत्र सूफियों के प्रभाव से बाहर निकला उसे गाली देकर क्या लाभ , हाँ इनके में जो सनातन मानबिन्दुओं व भगवानों का अपराध होता है वह स्वीकार नही किया जा सकता और न ही यह त्रिदेवों के व अन्य देवी देवताओं के समकक्ष ही हैं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें