- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।
प्रस्तुतकर्ता
Deepak Kumar Dwivedi
को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
ह्युमन पेपीलोमा वायरस के कुछ वैरिएंट सर्वाइकल कैंसर करते हैं जिसको लेकर जनजागरूकता फैलाई जा रही है और सरकार जल्द ही इसके टीकाकरण पर जोर देने जा रही है।
पूनम पांडेय के मैनेजर के दावों के बावजूद उनके कई कोस्टार कह रहे हैं कि पूनम पांडेय का यह पब्लिसिटी स्टंट है। पूनम पांडेय की मैनेजर ने प्रत्येक न्यूज़ चैनल से कहा है कि न्यूज़ सही है।
इस विषय से इतर बात यह है कि HPV वायरस का टीका केवल महिलाओं में लगाने की सरकार की योजना है जबकि भारत में पुरुषों में ओरल एवं खाद्य नलिका का कैंसर बहुत कॉमन है और ऐसे सैकड़ों रिसर्च पेपर हैं जिसमें यह बात सामने आयी है कि खाद्य नलिका का कैंसर भी HPV वायरस से संबंधित होता है। यहाँ तक मेरा ख़ुद का थीसिस भी HPV वायरस और खाद्य नलिका के कैंसर में इसका संबंध विषय पर हुआ है। भारत में लगातार इस बात को नोटिस किया गया है कि ओरल एवं खाद्य नलिका का कैंसर भी HPV के कारण हो रहा है। इसके पीछे का महत्वपूर्ण कारण यह है कि सर्वाइकल एपिथेलियम और खाद्य नलिका के एपिथेलियम की लायनिंग एक जैसी होती है अर्थात दोनों नॉनकेराटिनाइज्ड स्क्वामस एपिथिलियम होती है। ऐसे में इस वैक्सीन को केवल महिलाओं में देना और पुरुषों को छोड़ देना एक प्रकार से अन्याय है।
क़ायदे से पुरुषों को भी यह वैक्सीन दिया जाना चाहिए। सरकार न भी दे तो कम से कम यह तो बताया जाना चाहिए कि ओरल एवं खाद्य नलिका के कैंसर में भी यह टीका बचाव कर सकती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें