सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

सेकुलर, लिबरल जीवन दृष्टि और शांतिवादिता के सहारे हिन्दुत्व, हिन्दू धर्म तथा सनातन जीवन बोध कभी नहीं बचेगा।


उसकी उदारता, करुणा, सहिष्णुता, विश्वमैत्री की भावना, अपने पराये के विभेद को न मानने वाली संतत्व प्रकृति, चराचरवादी दृष्टिकोण और परदुःखकातरता तथा समन्वयकारी गुण व साथ ही साथ आंतरिक धरातल पर उसका लोकतांत्रिक मानस, विमर्शप्रधान चरित्र यह सब उसकी मूलभूत अन्तर्वस्तु के तंतुजाल हैं, लेकिन इन सबके रहने के बावजूद उसकी रक्षा मात्र और मात्र हो सकेगी तो उसकी रूढ़िवादी, पुनरुत्थानवादी धार्मिक सामाजिक संरचना को पुनरविन्यस्त करके।

आज की सेकुलर, तार्किक, वैज्ञानिक, तकनीकी राजनीतिक संरचना के निर्दयी प्रहार और उसके हाथों बलात्कृत हिन्दुत्व अपने नाभिकेन्द्र से वैसे धार्मिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक महापुरुषों को उत्पन्न करने में अक्षम हो गया है, जिनके अपूर्व व्यक्तित्व के हाथों यह धर्म और सनातन जीवन गौरव सदैव विकराल चुनौतियों और दुर्जेय संघातों से निपटकर अपने मौलिक अभिनिवेश को दीप्तमय रखता आया था...

हिन्दुत्व के धार्मिक बोध, सांस्कृतिक आध्यात्मिक आत्मबिम्ब, रूपकबोध को अविकल रखने के लिए संस्कृत भाषा का पुनर्वासन अनिवार्य हो चला है।

मुझे लगता है ईसाइयत और पाश्चात्य फूहड़ आधुनिकता के आतंक को कठोरता और तालिबानी कट्टरता की तर्ज पर रोकथाम लगाकर सनातन जीवन धारा की रक्षा करना अनिवार्य हो गया है।

[ सरकार , समाज, जनमानस, शंकराचार्य की चारों धार्मिक पीठ, हिन्दू धार्मिक जीवन के सबसे मूल केंद्र : मठ, देवालय और धर्मगुरू सबको इस सामूहिक जातीय अभियान व विराट उद्देश्य के साथ एक होकर युद्धस्तरीय पुरुषार्थ दर्शाना चाहिए।]

हमें कोई और बचाने नहीं आयेगा...

हमने जिस यूरोपीय राष्ट्र-राज्य,संसदीय प्रणाली, संवैधानिक व्यवस्था, आधुनिक मशीनरी को आत्मसात करके ऐसा विपन्न और आत्मघाती जीवन पथ चुना है, उसके भीतर बहुत कठोरता के साथ ऊपर निर्दिष्ट जीवन निर्देशांकों को शीर्ष जगह देनी पड़ेगी, नहीं तो हम निश्चित तौर पर धीरे धीरे मिट जायेंगे।

कृतघ्न और देशद्रोही कम्युनिस्टों, नीच बौद्धिकों की खुशफहमी अल्लामा इकबाल तिकबाल की फर्जी चंद लाइनों का मदिरा रोदन करती रहे, इतिहास का निर्मम निर्णय मेरे आकलन की पुष्टि करेगा !

टिप्पणियाँ