- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।
प्रस्तुतकर्ता
Deepak Kumar Dwivedi
को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
फिल्म मेकर्स ने इस बाबत एक आरटीआई भी केरला गवर्नमेंट में डाला था। सुदीप्तो बताते हैं कि आरटीआई के प्रश्न दो हिस्सों में थे। पहला, केरल विधान परिषद में पूर्व सीएम द्वारा रखी गई रिपोर्ट से संबंधित और दूसरा, केरल से कितनी लड़कियां गायब हुईं, उनमें से कितनी वापस आईं, से संबंधित। लेकिन दोनों ही प्रश्नों का केरल गवर्मेंट की ओर से कोई जवाब नहीं आया। लेकिन प्रतिवर्ष 2800-3000 लड़कियों के कैसेस से संबंधित डॉक्यूमेंट पूर्व सीएम ओमान चांडी ने विधान परिषद में रखे थे। इस हिसाब से 10 वर्ष का कैलकुलेशन फिल्म में प्रयोग किया गया है। सुदीप्तो सेन बताते हैं कि पूरा आंकड़ा 32000 से और भी कहीं ज्यादा है। जोकि 50,000 के करीब है। संवेदना को आंकड़ों से तोलने वाले क्रूर बुद्धिजीवियों में विवेक का यही स्तर होता है, कि तीन लड़कियों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं, तो फिर इसमें 32000 के आंकड़े क्यों डाले गए?
द कश्मीर फाइल्स के विरोध के क्रम में पूरा वामपंथी धड़ा ऐसा लग रहा अच्छी खासी उर्जा हो चुका है। क्योंकि ये धड़ा अब तक 32000 आंकड़े वाले प्रश्न को भी इतना मजबूत नहीं कर पाया है कि फिल्मेकर्स को सप्रमाण जवाब देना पड़े। यहां तक कि विपुल शाह ने बताया है कि कायदे से ऐसा उनसे अभी तक किसी ने पूछा भी नहीं। हाँ, यूट्यूब से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक फिल्म के खिलाफ सामाजिक और विधिक, दोनों स्तर पर पूरी ताकत से विरोध की जा रही है। पूरी स्टोरी को ही नकारने की कोशिश है। लेकिन अच्छी बात है कि मुख्यधारा मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर सामाजिक विमर्श में भी फिल्म विरोधियों का डटकर मुकाबला किया जा रहा और सुप्रीम कोर्ट से भी फिल्म रिलीज के रोक वाली याचिका का खारिज हो जाना, विधिक स्तर पर भी हमारी मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।
साभार
विशाल झा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें