सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

वर्ण व्यवस्था दुनिया की सबसे वैज्ञानिक व्यवस्था क्यों कही जाती है इस लेख के माध्यम विस्तार से जानने का प्रयास करेंगे ?


वर्ण व्यवस्था और जाति व्यवस्था ऋषियों द्वारा स्थापित विश्व की प्राचीनतम और सबसे अच्छी पारिवारिक और सामाजिक व्यवस्था थी।यह व्यवस्था ऋषियों ने अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए बनाई थी ।
        जाति शब्द का प्रयोग पौनिया समुदाय के लिए नहीं होता था ।ऋषियों का अपना समुदाय ही जातियों में बंटा था। जाति शब्द का तत्सम रूप ज्याद्वि है जहां ज्या निवास क्षेत्र का बोधक था और द्वि संख्यावाचक था । इस शब्द से मूल और गोत्र के युग्म का बोध होता था , जैसे मेरा मूल सुरगने और गोत्र पराशर है , जिससे हमारी जाति का नाम सुरगने पराशर हुआ।मूल के नाम ग्रीष्मकालीन आवास क्षेत्र के और गोत्र के नाम शीतकालीन आवास क्षेत्र के थे ।
                जाति का वैवाहिक सम्बंधो में महत्त्वपूर्ण स्थान है । परम्परा के अनुसार ' सुरगने पराशर ' जाति का वैवाहिक सम्बन्ध अपनी जाति में नहीं हो सकता था ।विवाह सम्बंध स्थापित करने के लिए मूल गोत्र के युग्म का भिन्न होना जरूरी था । इस व्यवस्था से विभिन्न क्षेत्रों में बसे ऋषियों के बीच ऐक्य और सामंजस्य बना रहता था । इसे हम एक वैज्ञानिक व्यवस्था कह सकते हैं ।इस तरह के वैज्ञानिक सम्बंध से जेनेटिक दोषों का निराकरण हो जाता है ।
                       जाति व्यवस्था के प्रति भ्रम का कारण यह है कि पौनिया समुदाय (ऋषियों के साथी समुदाय ) ,जैसे लोहार , बढ़ई,कुम्हार आदि संज्ञाओं को भी जाति बोधक मान बैठे हैं जो कि गलत है । ऋषियों ने अलग अलग तकनीक के जानकार अनार्षों को अपने सैन्य शिविर के साथ आवासित किया था , ताकि सैन्य संगठन को हर तरह की सुविधा प्राप्त हो । ऋषियों के सहयोगी और अनुसरणकर्त्ता पौनिया समुदाय भी अपनी बस्ती से बाहर ही वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित करते थे ,पर उन्हीं समुदायों में जिनके पेशे एक ही थे । ऋषियों ने पांच पीढ़ियों तक वैवाहिक सम्बन्ध की दूरी बनाकर रखना पौनिया समुदाय के लिए भी अनिवार्य किया था ।
                            जाति व्यवस्था से भिन्न वर्ण व्यवस्था थी ।यह व्यवस्था पुरुषों और स्त्रियों के बीच कार्य विभाजन के उद्देश्य से की गई थी ।स्त्रियों और पुरुषों को तरुओं की तरह स्थिर रहकर वैवाहिक सम्बन्ध को निभाने का निर्देश दिया गया था ।तलाक की परम्परा निषिद्ध थी ।
                                वर्ण व्यवस्था नामकरण का आधार यह था कि किसी कवि ने पुरुषों और औरतों को स्वर और व्यंजन वर्णों की तरह और बच्चों को वर्णों के योग से तैयार शब्द माना था । लेकिन अन्यत्र पुरुषों को सूर्य ,औरतों को चंद्रमा और बच्चो को तारों से उपमित किया जाता था ।वर्ण व्यवस्था नाम ज्यादा लोकप्रिय हुआ ।
                                  स्त्री शब्द का ही दूसरा रूप स्थिर, तरु और ट्री (tree ) है ।स्त्री का अपभ्रंश क्षत्री और स्त्रियः का अपभ्रंश क्षत्रियः है । इसीतरह स्त्रियों को चंद्रमा से उपमित करने वालों ने विधु शब्द प्रयुक्त किया जो बहु और बाहु में बदल गया । व्याकरण के अनुसार चतुर्थ वर्ण प्रायः ह में बदल जाता है ।
       संतानों को तारा ,सितारा , स्टार,सुत कहा जाता था ।ये सभी शब्द एक ही शब्द के विविध रूप हैं । लैटिन में aster है । सुत को जन्म देने वाली के अर्थ में पत्नी को सुतकृ कहा जाता था जो बोलचाल में शक्ति बन गया। शक्ति शब्द पत्नी के अर्थ में आज भी प्रयुक्त होता है ,जैसे शिव की शक्ति पार्वती और विष्णु की शक्ति लक्ष्मी हैं ।
            
              पुरुषों को ही ब्रह्म कहा जाता था जिसका दक्षिण भारतीय संस्करण ब्रह्मन् है ।यह ब्रह्मन् ब्राह्मण से भिन्न है ।ध्यातव्य है कि ब्रह्म सूक्त को ही पुरुष सूक्त भी कहते हैं ।
                      स्त्रियों को ही विष्णु कहा जाता था ।विष्णु के ही गर्भनाल से ऋषियों का जन्म होता है । ऋषि संतति विष्णु के क्षीर शृंग से पोषण प्राप्त करती है । यहां शृंग का अर्थ नारी का स्तन है। अब शृंग शब्द ही बोलचाल में सागर बन गया और फिर यह कहा जाने लगा की विष्णु क्षीर सागर में निवास करते हैं। 
                         विष्णु का विश्वमोहिनी रूप उनके स्त्री होने के संकेत देते हैं ।शंखिनी ,चक्रिणी , गदिनी और पद्मिनी के नाम से स्त्रियों के चार विभाग किए जाते थे। 
                            उपर्युक्त विष्णु ही पार्वती हैं , उमा हैं ,शंकर की पत्नी हैं । शंकर और विष्णु की संतान माने जाते थे ऋषि ।
                               किसी अन्य कवि ने पति पत्नी के सम्बंध को सत्यवान् ,सावित्री और यमराज की कहानी के माध्यम से व्यक्त किया था। 
                                इसतरह विविध ऋषियों ने पुरुषों और स्त्रियों के दाम्पत्य को विविध रूपों में कल्पित किया था । अब इसे वर्ण व्यवस्था कहकर जाति व्यवस्था और न जाने कौन कौन व्यवस्था कहा जा रहा है ।
                                   इसमें कोई शक नहीं कि ऋषि समुदाय अपने को श्रेष्ठ योद्धा और वरेण्य मानता था और इसने भारत पर हजारों वर्ष शासन किया ।लेकिन पौनिया समुदाय से नफरत किया जाता था -ऐसा बिलकुल नहीं था ।ऋषि अपने को मयूर और पौनिया समुदायों को अपने पंख मानता था ।पंखों के बिना मयूर के अस्तित्व और उसकी श्रेष्ठता का कोई अर्थ नहीं था। 
                                      अंततः मैं यही कहूंगा कि जाति व्यवस्था और वर्ण व्यवस्था के नाम से लगातार भ्रम फैलाए जा रहे हैं ।लेकिन यह एक सर्वोत्तम सामाजिक व्यवस्था थी ।इसे दोष देने वालों को अपने मानस को सुसंस्कृत करने की जरुरत है । निस्संदेह शूद्रों (शत्रुओं ) से नफरत की जाती थी ,लेकिन यह तो वाजिब था ।दुर्भाग्य यह है कि मुगलों ने पौनिया समुदाय को शूद्र घोषित कर दिया जिसका नतीजा हुआ कि ये समुदाय भय से ऋषियों से दूरी बनाने लगे।प्रतिक्रिया में ऋषि समुदाय भी इनसे नफरत करने लगा । आज भी यह दूरी क्रमशः बढ़ती जा रही है ।
             
                                       जय श्रीकृष्ण

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें