- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।
प्रस्तुतकर्ता
Deepak Kumar Dwivedi
को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
इतिहास स्मृति का हत्यारा होता है।
किसी देश की जातीय स्मृति और जातीय इतिहास एक दूसरे से अविच्छेद्य होते हैं।
अविच्छिन्न होते हैं।
लेकिन विजातीय रूप में आने पर
इतिहास सबसे ज्यादा आघात स्मृति के ऊपर करता है। इसीलिए आक्रांता या विजातीय शत्रु सबसे पहले अपने द्वारा अधिगृहीत क्षेत्र के जनसमूह के स्मृति-केन्द्रों को बुरी तरह विनष्ट करता है।
किसी देश की स्मृति का स्थायित्व उस देश के सर्वोत्तम साहित्य में निहित होता है।
स्मृति साहित्य का स्थायी भाव है।
अगर किसी देश का साहित्य जीवन्त और उर्वर है तो उसका स्मृति कोश बहुत ही समृद्ध और उष्मावान होगा !
उस देश का इतिहास उसके जातीय साहित्य और जातीय स्मृति के समानुरूप सदैव सकारात्मक तथा उत्साह से भरा होगा...
इसीलिए किसी राष्ट्र के ऐतिहासिक जीवन और ऐतिहासिक परिवेश में विद्यमान वर्तमान का संकट बड़े स्थूल रूप में उसका सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक भौतिक संकट होता ही होता है, लेकिन गहरे स्तर पर वह संकट उस राष्ट्र का आध्यात्मिक, नैतिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संकट है।
और यह नैतिक, आध्यात्मिक सांस्कृतिक विपन्नता जितनी घनीभूत और विस्तारवान रूप लिए होगी, उस राष्ट्र की जीवनावधि और जिजीविषा शक्ति उतनी अशक्त व बेध्य रहेगी।
सच तो यह है कि ऐसे राष्ट्र के जीवन में ऐसे अवसर आते रहेंगे जब उसका नेतृत्व उसके सांस्कृतिक आध्यात्मिक जीवन बोध को वास्तविक रूप से संचालित करने वाले राष्ट्र प्रमुख कर ही न रहे हों, अपितु कृत्रिम, आत्मद्रोही और आत्महीन लोगों के हाथों उस महान राष्ट्र की बागडोर हो।
राष्ट्रीय आन्दोलन के उन्नीसवीं सदी के अन्तिम दो दशक, बीसवीं सदी के सम्पूर्ण दौर तथा उसके बाद स्वातंत्र्योत्तर भारत के लम्बे कालखंड के दौरान जिन नेतृत्वकर्ताओं ने राष्ट्र की नियति और उसके स्वरूप को निर्धारित किया, वे ऐसे ही विपन्न, छूँछ लोग थे।
इसीलिए राष्ट्र के पास ठोस जातीय सांस्कृतिक चरित्र और जीवन दर्शन नहीं प्राप्त हुआ।
राष्ट्र के पास राम, कृष्ण, शिव, शंकराचार्य, रामानंद, तुलसीदास, गोविन्द सिंह, महाराणा प्रताप, शिवाजी, बंदा बहादुर जैसी सांस्कृतिक संजीवनी नहीं थी।
इससे यह नहीं कह सकते कि जिन लोगों ने बहुसंख्यक हिन्दुओं को विश्वास में लेकर शासन किया और उनके जीवन सूत्रों के निर्धारक बने रहे, वे असली हिन्दू संस्कृति के प्रस्तावक थे।
सच तो यह है कि इस लम्बे ऐतिहासिक कालखंड के दौरान हिन्दुत्व और राष्ट्र की आत्मा या अन्तश्चेतना पतित, विकृत और आत्महीन चरित्र में ढल गई थी...
वह विपथगा थी।
अंधकूप में धंसी हुई थी।
बहुसंख्यक हिन्दुओं के मौलिक जीवन सूत्रों से विच्छिंन यह नेतृत्व अवसर या कपट संयोग के बल पर सनातन जीवन धारा के मूल महामार्ग को पथभ्रष्ट करने में बहुत सफल रहा...
ऐसे संस्कृतिहीन नायकों की स्मृति पूजा ही पतन प्रस्तावना है...
न पूजिए इन्हे !
राम, कृष्ण, शिव, द्रौपदी, सीता, मीरा, रामानंद, तुलसीदास, समर्थ गुरु रामदास, शिवाजी के सनातन मार्ग को अपनाइए।
मुक्तिपथ यहीं है।
साभार
कुमार शिव
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें