- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।
प्रस्तुतकर्ता
Deepak Kumar Dwivedi
को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सभार चित्र थोमस बैबिंगटन मैकाले
अंग्रेजों के लिए भारतीयता,उसकी अखंडता ,उसकी प्राचीनता और एकता असह्य थी । उन्होंने जानबूझकर हड़प्पा सभ्यता को वैदिकेतर सभ्यता घोषित कर दिया और वैदिक सभ्यता का काल लगभग 1500 ई पू निर्धारित कर दिया । इसीतरह नालंदा को पालकालीन सिद्ध कर बिहार के प्राचीन अस्तित्व को ही नकार दिया ।
क्या सच में नालंदा- गृह एक बौद्ध शिक्षण संस्थान था ?क्या उद्वंत पुरी नामक किसी भिन्न शिक्षण संस्थान का बिहार शरीफ में अस्तित्व था ? क्या बिहार नामकरण बौद्ध विहार के कारण हुआ था ?इन सब प्रश्नों की सघन छानबीन होनी चाहिए ।
कहा जाता है कि नालंदा एक शिक्षण संस्थान था जिसमें दस हजार विद्यार्थी पढ़ते थे और उन्हें पढ़ाने के लिए दो हजार शिक्षक प्रतिनियुक्त थे । लेकिन नालंदा परिसर को देखकर तो यह नहीं लगता कि इतने शिक्षकों और विद्यार्थियों को समाविष्ट करने की क्षमता यहां थी ।
मेरी समझ से नालंदा के इतिहास को समझने के लिए राजगृह और उद्वंत पुरी शब्द को नालंदा से अलग करने की बजाय उसके साथ कर देना चाहिए ।
राजगृह का अर्थ है - राजभवन ।नालंदा शब्द नरेंद्र का अपभ्रंश है जिसका अर्थ राजा होता है । इसतरह नालंदा गृह का अर्थ राजगृह ही है । इसे ही द्विदंत पुरी भी कहा जाता था , क्योंकि इसे हाथियों के देश भारत की राजधानी माना जाता था । द्विदंत पुर को ही हस्तिनापुर, उद्वंत पुर , गयंद पुर आदि नामों से पुकारा जाता था।
नालंदा का भवन राजभवन था , न कि विद्यापीठ । यह हो सकता है कि यहां राजकुमारों के अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था की जाती थी और इसीलिए एक विशाल पुस्तक संग्रहम् का निर्माण किया गया था। इसे ही बोलचाल में पोथी संघाराम कहा जाता था और अब भारत के सुविज्ञ इतिहासकार इसे बौद्ध संघाराम सिद्ध करने पर तुले हैं ।
नालंदा का महल सात मंजिलों का था । ईंटों के स्थापत्य का यह विश्वस्तर पर एक अद्भुत नमूना था ।सप्तसर्ग महल कहा जाता था , जहां सर्ग का अर्थ मंजिल है ।।सप्त सर्ग में निवास करने वाले सम्राट् के सुख को ही सात स्वर्ग का सुख कहा जाता था।
इतिहासकार नालंदा के निर्माता पालपंश के राजा को मानते हैं ।लेकिन पाल सम्राट् द्वारा इस स्थान के चयन का कोई कारण समझ में आता है क्या ? महात्मा बुद्ध को ज्ञान तो गया में प्राप्त हुआ था। अतः बुद्ध के सम्मान में ज्ञानपीठ का निर्माण तो गया में होना चाहिए था , न कि नालंदा में ।सच में नालंदा से बौद्ध धर्म का सम्बंध महज बकवास है ।
नालंदा राजमहल था भारत के सम्राट् का ।इसे ही पल्ली बिबुध -राट् कहा जाता था , जहां पल्ली का अर्थ ग्राम , बिबुध का अर्थ देव और राट् का अर्थ राजा या लॉर्ड (lord ) होता है ।
विबुध का शाब्दिक अर्थ है -विपरीत है बुद्ध के जो वह ।इसी का पर्याय है -अशाक्य । अशाक्य का शाब्दिक अर्थ है -शाक्य मुनि का विरोधी ।मेरी समझ से यही शब्द अशोक में बदला है ।
इसतरह भारत के सम्राट् की राजधानी को बुद्ध विरोधी सम्राट की बस्ती कहा जाता था । विबुध का रूढ़ अर्थ देव है जिससे जाहिर होता है कि देव बुद्ध के विरोधी थे।
सम्राट् अशोक को देवानां पिय और पियदस्सी अशोक कहा गया है ।पता नहीं क्यों यहां पिय का अर्थ पति नहीं करके प्रिय किया जा रहा है । भारतीय स्त्रियां तो पति को पिय , पिया, पियबा आदि शब्दों से अभिहित करती रही हैं ।फिर अशोक स्तम्भ के अभिलेख में अंकित देवानां पिय और पियदस्सी को क्रमशः देवानां पति और पति देवस्य क्यों नहीं माना जाए?
अशोक और चंद्रगुप्त महज epithetical शब्द हैं ।अशोक यानी शाक्य मुनि का विरोधी और चंद्रगुप्त यानी चंद्रगु (गंगा ) का पति (स्वामी ) ।चंद्रगुप्त शब्द की बाढ़ ने गंगाधर ,चंद्रशेखर जैसे उपनामों को किनारे कर दिया।
प्रायः जोर शोर से बौद्ध विरोधी सम्राट पुष्यमित्र शुंग की चर्चा करते हुए उसे सम्राट अशोक से अलग कर दिया जाता था,जबकि सच यही है कि नालंदा गृह से शासन करने वाले सभी सम्राट् बुद्ध विरोधी ही थे ।
ध्यातव्य है कि पुष्यमित्र शुंग शब्द मूलतः पीयूषमातृ श्रृंग है जहां पीयूष मातृ का अर्थ सुधाकर यानी चंद्र है और श्रृंग का अर्थ शिखर है । इसतरह यह शब्द चंद्रशेखर का पर्याय है और चंद्रशेखर संज्ञा तो शिव की थी ।
राजगृह और नालंदा के बीच एक ग्राम सिलाव है ।मेरी समझ से यह शब्द मूलतः शिवालय है जहां चंद्रशेखर यानी पीयूष मातृ श्रृंग (पुष्यमित्र शुंग ) हैं ।
इसतरह शुंग वंश कोई अलग वंश नहीं था ।अशोक , अशाक्य, विबुध , शाक्यारि>शकारि , कौणप आदि नामों से देव वंश को ही जाना जाता था । कौणप का अर्थ देव होता है ।यही कण्व में बदला है ।
इसके बाद कुछ क्षेत्रों पर युचियों के शासन हो जाते हैं और इतिहासकारों ने कल्पना कर ली कि उपर्युक्त देव वंश खत्म हो गया ।लेकिन वह कभी खत्म नहीं हुआ और अंग्रेजी काल तक आते आते जमींदारों के रूप में बदलता चला गया।
श्रीगुप्त,चंद्रगुप्त , विधुगुप्त ,समुद्रगुप्त , शशांक गुप्त जैसे नाम हमें चंद्रगुप्त परम्परा के जीवित रहने के प्रमाण देते हैं ।श्री ,समुद्र ,विधु ,शशांक शब्द चंद्र के ही पर्याय हैं ।समुद्र का सामान्य अर्थ सागर माना जाता है ,पर जब इसे स+मुद्रा मानते हैं तो इसका अर्थ चंद्र हो जाता है ।समुद्र यानी विविध मुद्राओं को धारण करने वाला यानी चंद्र ।
आश्चर्य है कि इतिहासकारों ने इन नामों पर कभी ध्यान ही नहीं दिया । अब वे मौर्य,शुंग , कण्व ,गुप्त आदि टायटिल के आधार पर अलग अलग जातियों और अलग अलग वंशों की कल्पना कर रहे हैं ।
प्रश्न है कि सही इतिहास जानकर भी हमें क्या लाभ मिलेगा ।मेरा विचार है कि सही इतिहास हमें सद्बुद्धि देगा जिससे आलतू फालतू आरोप प्रत्यारोप खत्म होंगे और सामाजिक सौहार्द्र में वृद्धि होगी ।
वैसे,मुझे नहीं लगता कि जिसतरह का सामाजिक वैषम्य पनप चुका है उसका अन्त आसानी से हो जाएगा। भारत की गुलामी का इतिहास बौद्ध धर्म और वैदिक धर्म के संघर्ष की देन था। आज फिर बौद्ध धर्म ने दलितों और पिछड़ों का दामन थाम लिया है और इसमें इस्लाम का भी सहयोग मिल रहा है । ।इस स्थिति का लाभ यदि विदेशी उठा लें तो कोई आश्चर्य नहीं होगा ।
जातियों की लहर है भारत में ,लेकिन ऐसी कोई भी जाति नहीं है जो अपने बूते पूरे देश की बागडोर सम्हाल सके । किसी भी एक जाति के वर्चस्व को अन्य कोई जाति बर्दाश्त नहीं कर सकेगी और तब वही होगा जो पूर्व में हो चुका है ।
क्या हम सिर्फ संविधान की बदौलत जी सकते हैं ?सबसे बड़ी चुनौती वैवाहिक सम्बन्धों को परिभाषित करने की होगी ,अन्यथा तमाम जातियां एक दूसरे की बहु बेटी पर अधिकार जमाने की ताक में रहेंगीं और तब गृह युद्ध जैसी स्थिति होगी ही ।
युद्ध के हथियार और पैमाने बदलते रहते हैं। बहुत दिनों तक परमाणु हथियारों की तूती बोलती रही है ।लगता है सायबर की आंधी में परमाणु हथियारों की ताकत भी विलीन हो जायेगी ।और जनतंत्र ? आबादी की बहुलता के प्रभाव को खत्म करने के तरीके आज न कल लोग खोज ही लेंगे ।
आबादी ही यदि ताकत का पैमाना होती ,तो चीन और भारत सारी दुनिया पर राज कर रहे होते ।लेकिन छोटे छोटे यूरोपीय देश भी भारत और चीन की हेंकडी गुम करते रहे हैं ।पिग्मी देश जापान भी भारत पर धौंस जमाता रहता है ।
इतिहास में तो राष्ट्रों के नाम भी बदलते रहे हैं । एकेमेनी ,हेलेनिक और ओटोमन एम्पयार के दौर को भी दुनिया ने देखा है ।पता नहीं आगे कौन सा दौर शुरू हो जाए । निराशावादी कथन लगेगा ,लेकिन क्या यह सच नहीं है कि एक दिन आसमान के तमाम तारे बारी बारी से विनष्ट होकर उजले बौने या काले छिद्र में बदल जाते हैं ?
अन्त में यही कहूंगा कि भारतीय संविधान ने भारतीय समाज को न्यूक्लियर रिएक्टर में बदल दिया है ।
जय श्रीकृष्ण
टिप्पणियाँ
ऐतिहासिक तथ्यों का संदर्भ श्रोत भी बताइए साथ में। यही लेख twitter/FB पर भी प्रेशित करिए।
जवाब देंहटाएंकिया हूं
हटाएं