- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।
प्रस्तुतकर्ता
Shivam Patel
को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गोपाल पाठा Vs मोहनदास गांधी
गोपाल बनर्जी बंगाली हिंदू थे , जो मांस का व्यापार करते थे इसलिए इन्हे पट्ठा कहा जाता था| गोपाल एक ऐसा नाम है जिसने बंगाल को भारत से कटने से बचाया| जब 16 अगस्त 46 को जिन्ना और मुस्लिम लीग बंगाल को पाकिस्तान में जोड़ने के लिए डायरेक्ट एक्सन चलाया और हिन्दुओ को मारा काटा गया , हिंदू महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया| कोलकाता के सारे मुसलमान हिन्दुओं को मारने के लिए एकजुट हो जाते है| और भारी मार काट करते हैं|
जब 18 अगस्त को गोपाल पाठा के एरिया में हिन्दुओ को मारने के लिए मुसलमानो की भीड़ जाती है तब एक हिन्दू नौजवान गोपाल पाठा अपने 700 साथियों के साथ आगे आता , हिन्दुओं को बचाने का प्रण करता है , और हमलावर भीड़ पर प्रतिकार करता है , गोपाल की भीषण गर्जना मौत का कहर बन कर टूट पड़ी और सभी हमलावर मुसलमानो को काट डाला|
उसके बाद कोलकाता में हिंदुओं के नरसंहार सम्मिलित सभी मुसलमानो को चिन्हित किया गया , और बदला लिए गया अपने हिन्दू भाईयो की मौत का और मुस्लिम लीग हथियार डाल देती है , बंगाल भारत से कटने से बच जाता है|
मजेदार बात यह है कि हमारे परमपूज्य गांधी जी की स्थिति क्या थी इस घटना पर?
गांधी जी तब तक शांत बैठे रहते हैं जब तक मुसलमान हिंदुओं की हत्या कर रहे थे, और बंगाल को भारत से तोड़ने जा रहे थे , पर जैसे ही एक हिन्दू वीर प्रतिकार करता है, दंगाईंयो को मारना शुरू करता है तब हमार महान महात्मा की सेलेक्टिव अहिंसा जाग जाती है और गोपाल पाठा को अहिंसा का पाठ पढ़ाना शुरू करते हैं|
गोपाल पाठा गांधी की अहिंसा को मानने से मना कर देते हैं| गांधी संदेश भेजकर पाठा को दो बार बुलाते हैं पर पाठा दोनो बार मना कर देता है, फिर कांग्रेसी नेताओं के अनुनय विनय के चलते पाठा गांधी से मिलने को राजी होते हैं, और गांधी ,पाठा से मिलने जाते हैं|
गांधी उन्हे फिर अहिंसा का पाठ पढ़ाते है और हथियार डालने के लिए कहते हैं तब पाठा उन्हे दो टूक जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं एक कील भी अपने से अलग नहीं करूंगा जो मेरे भाईयो, माता , बहनो की सुरक्षा में उपयोग किया हूं| पाठा हथियार डालने से मना कर देते हैं| और गांधी के हांथ कुछ भी नहीं लगता|
गोपाल_पाठा
गांधी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें