- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।
प्रस्तुतकर्ता
Deepak Kumar Dwivedi
को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
यशस्वी जीवन = लक्ष्य आधारित जीवन या प्रतिभा ?
एक समय लग रहा था कि सोशल मीडिया विमर्श में कम से हम आगे निकल गए है, पर आजकल लगता है कि सारे विमर्श का भट्टा बिठा दिया है नित्य युद्धरत बफेसबुकाधीशो की नकारात्मकता ने । ये सारे अग्नि की तरह प्रतिभाशील है, ज्ञान और रीच में अद्वितीय है परन्तु फॉलोवर्स और लाइक की अत्यधिक भूख ने एक दूसरे के खिलाफ जो डाह पैदा की है वो भी अद्वितीय ही है । क्षेत्र, जाति, ऊंच, नीच, मान्यता के अंतर ने इतना बड़ा अंतर पैदा कर दिया जो अब शायद ही भरे ।
भारतीय इतिहास में ऐसी बहुत सी कहानिया है जहाँ से ये नकारात्मकता से उबरने का सबक लिया जा सकता है । राजा द्रुपद ने राजा बनने के बाद अपने गुरुकुल के मित्र द्रोणाचार्य को पहचानने से भी मना कर दिया । इस अपमान से तिलमिला कर द्रोण ने द्रुपद को सीख देने का प्रण किया । कालांतर में द्रोण ने पाण्डवों की मदद से को पराजित कर अपने अपमान का बदला लिया । राजसी प्रवृत्ति से ग्रसित द्रुपद राजा द्रुपद को द्रोणाचार्य ने गलती की अनुभूति कराई ।
पर प्रतिहिंसा की अग्नि में जलते पराजित द्रुपद ने सीख लेने के बजाय , द्रोणाचार्य के विरुद्ध दैवी शक्तियों का आह्वाहन किया जिसके परिणामस्वरुप आगमन हुआ द्रौपदी और धृष्टधुम्न का । अग्नि से उत्पन हुए , ये दोनों अग्नि के समान प्रखर थे ।
कालांतर में द्रौपदी जहाँ पाण्डवों की पत्नी बनी वहीं धृष्टधुम्न पाण्डवों की सेना में सेनापति हुआ । धृष्टधुम्न के जन्म का अभिप्राय ही प्रतिहिंसा थी । जब नकारात्मक शक्ति जीवन की प्रेरणा बनती है तो जीवन का उद्देश्य ही विध्वंस करना हो जाता है । ऐसी परिस्थिति में चाहे कितने भी गुण और प्रतिभा क्यों ना अर्जित कर लिए जाएँ , सबका उद्देश्य और अभिप्राय पृथ्वी पर विद्यमान खुशियों के बीजों को जलाकर नष्ट करना ही हो जाता है । ऐसी प्रतिभा और ऐसे गुण मानवता के विरुद्ध ही काम करते हैं । उदाहरण के तौर पर है रावण जो की बहुत विद्वान और पराक्रमी था , वेदों का ज्ञाता था , उस युग में प्रतिभाओं में उसके समान कोई न था , परंतु जीवन में नकारात्मक उद्देश्य होने के कारण वह अपने समय का खलनायक कहलाया । और ऐसे ही खलनायक वो भी कहलायेंगे जो आज जातिविज्ञानी और कट्टर बनकर समाज के एकता के लक्ष्य में भटकन पैदा कर रहे है । मानव जीवन में प्रतिभा का महत्व कम और उद्देश्य का महत्व ज्यादा होता है । साधारण प्रतिभा परन्तु सकारात्मक उद्देश्य भी जीवन को यशस्वी बनाता है । भविष्य के ये खलनायक आज सोच रहे है कि उनके उद्देश्य और रास्ते ठीक है पर इसका निर्णय तो भविष्य में हमारे खंडहर या महल ही करेंगे ।
अगर धनात्मक उद्देश्य का उदाहरण ले तो सामान्य प्रतिभा परन्तु सकारात्मक और बड़े उद्देश्य वाले जीव थे गोस्वामी तुलसीदास जी, जो युगद्रष्टा बन गए । और उधर धृष्टधुम्न में अग्नि के समान प्रतिभा थी । विद्या और बल दोनों में ही वह अद्वितीय था । द्रोणाचार्य को अश्वत्थामा के नाम पर भ्रम में डालने के बाद , जब उन्हें हतबुद्ध और निशस्त्र कर दिया गया , तब धृष्टद्युम्न ने निशस्त्र और रथ से नीचे बैठे द्रोण की हत्या कर अपने जन्म के नकारात्मक अभिप्राय को पूर्ण किया पर एक वीर योद्धा के लिये यह शर्मनाक कृत्य था ।बदले की भावना में जलता धृष्टधुम्न द्रोणाचार्य के अन्त के लिये आतुर था । उसने क्षण मात्र भी विचार नहीं किया । आखिर धृष्टधुम्न की महाभारत के युद्ध के उपरान्त , रात्रि में अश्वत्थामा ने हत्या कर दी और इस प्रकार प्रतिहिंसा और नकारात्मकता के प्रतीक धृष्टधुम्न का अन्त हुआ ।
जीवन में प्रतिभा और योग्यता कितनी है , इससे अधिक महत्वपूर्ण , विषय यह है कि जीवन का मूलभूत उद्देश्य क्या है , जीवन के आदर्श क्या हैं और जीवन मूल्य क्या है ?
जीवन के आदर्श, जीवन के मूल्य और जीवन का उद्देश्य अगर धनात्मक है तो कम प्रतिभा के चलते भी वो जीवन महान हो सकता है ।
निखिलेश शांडिल्य जी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें