- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।
प्रस्तुतकर्ता
Deepak Kumar Dwivedi
को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रुहेलखंड की मिट्टी पर पैर रखो तो दिल्ली में लिखी गई इतिहास की सारी किताबें झूठी लगती हैं। यहाँ कहा जाता है सवर्ण जमींदार थे, अत्याचारी थे, हजारों साल शोषण किया। कागज निकालो तो सच्चाई उल्टी है। बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद में जमीन किसके पास थी? सहोड़ा मीरगंज में, अग्रास फतेहगंज में, इटौआ खुशहाल बहेड़ी में, पचपेड़ा नवाबगंज में, नथपुरा, दमखोदा, कठर्रा, लखीमपुर, परधौली, चठिया - ये सारी जमींदारियां गंगवार कुर्मी, यदुवंशी मराठा कुनबी की थीं। जादोपुर के नाम से आठ गांव बसाए गए, बरेली-नैनीताल रोड से लेकर पीलीभीत-खटीमा, बिलसंडा-निगोही तक, बसाने वाला कौन था? वही यदुवंशी। बदायूं-शाहजहांपुर में आधी जमीन लोधी राजपूतों की थी, मुरादाबाद-संभल में जाट-गुर्जर चौधरियों की, आंवला-भोजीपुरा में यादवों की। ये सब आज ओबीसी लिस्ट में हैं।
तो अत्याचार किसने किया?
जब जमींदार भी ओबीसी और खेत जोतने वाला भी OBC तो सवर्ण कहाँ से आया? लड़ाई तो गंगवार बनाम लोधी, यादव बनाम जाट, बड़े कुर्मी बनाम छोटे कुर्मी की थी। लगान लेने वाला भी अपना और देने वाला भी अपना। इसी सच को छुपाने के लिए ए आर देसाई जैसा नैरेटिव लाया गया। देसाई ने बंगाल के ब्राह्मण जमींदार को देख कर पूरे भारत पर थ्योरी ठोक दी - जमींदार मतलब सवर्ण, किसान मतलब पिछड़ा, राष्ट्रवाद मतलब सवर्ण बुर्जुआ। उसने कभी बरेली की तहसील में खतौनी नहीं देखी, नहीं तो उसे पता चलता कि 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ फांसी पर चढ़ने वाले छेदालाल यदुवंशी, दौलतराय, मोहनलाल, शंभू सहाय सब इसी ओबीसी जमींदार समाज के थे। वो देस के लिए नहीं, अपनी जमींदारी बचाने के लिए लड़े थे।
देसाई का आयातित मार्क्सवाद रुहेलखंड में फेल हो जाता है क्योंकि यहाँ जाति ही वर्ग थी और वर्ग ही जाति। एक ही गंगवार समाज में एक बड़ा जमींदार और दूसरा उसी का मजदूर। फिर सवर्ण को अपराधी क्यों बनाया गया? इसके तीन ठेकेदार हैं। पहला अंग्रेज, उसे 1857 के बाद एक पढ़े-लिखे दुश्मन की जरूरत थी, तो उसने रिपोर्ट में लिख दिया ब्राह्मण-ठाकुर भड़काते हैं, जबकि जमीन पर रोहिला और कुर्मी लड़ रहे थे।
दूसरा नेहरू काल का इतिहासकार, इरफान हबीब से लेकर रोमिला थापर तक, जिसे मार्क्स का फार्मूला चिपकाना था, आसान था जनेऊ वाले को शोषक लिख दो, कौन बरेली जाकर राजस्व रिकॉर्ड देखेगा।
तीसरा वोट का सौदागर, मंडल के बाद ओबीसी को जगाने के लिए एक दुश्मन चाहिए था, सवर्ण से आसान टारगेट क्या होगा। कह दिया हजार साल अत्याचार हुआ। कोई नहीं पूछता अगर हजार साल अत्याचार हुआ तो सहोड़ा का जमींदार गंगवार कैसे बन गया, जादोपुर कौन बसाया, पीलीभीत-बरेली से सांसद-विधायक मोहनस्वरूप यदुवंशी, भानु प्रताप सिंह, छत्रपाल गंगवार, संजय गंगवार, भोजीपुरा-मीरगंज के विधायक कैसे बने। सवर्ण को अपराधी बनाकर असल में दो काम किए गए, OBC को उसके अपने गौरवशाली जमींदार इतिहास से काट कर सिर्फ पीड़ित बना दिया और बड़े ओबीसी जमींदार और छोटे ओबीसी किसान की लड़ाई को छुपा कर ओबीसी बनाम सवर्ण की नकली लड़ाई खड़ी कर दी।
रुहेलखंड का सच ये है कि यहाँ कोई पीड़ित नहीं था, यहाँ सब निर्माता थे, जमीन आबाद करने वाले, गांव बसाने वाले, अंग्रेजों से लड़ने वाले। अपनी खतौनी निकालो, वंशावली निकालो, और गर्व से कहो ओबीसी शोषित नहीं, समाज के शक्तिशाली और गर्वित बेटे थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें