सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

भारत में राज्यों में शासन के प्रायः दो मॉडल देखे गये हैं -


1.कैडर मॉडल -
जिसमें राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन पर हावी रहते हैं। सांसद विधायक जिलाध्यक्ष तो छोड़िए पार्टी का ब्लॉक अध्यक्ष तक सीधे जाकर डी एम को हड़का देता है । इस मॉडल में नौकरशाही हावी नहीं हो पाती । किसी भी सरकारी दफ्तर में काम तुरंत हो जाता है । 
 मगर सवाल ये आता है कि किसका काम तुरंत हो जाता है?
  तो उसका जबाब है केवल संबंधित पार्टी के कार्यकर्ताओं का और उनके चहेते लोगों का । 
 इस मॉडल में कार्यकर्ता इतना अराजक हो जाता है कि वह आम जनता को ही त्रस्त करने लगता है । छोटे मोटे झगड़ों से लेकर जमीन मकान कब्जा करने ,बड़े बड़े कांड कर डालने की प्रवृत्ति यहीं से पनपती है। क्योंकि कार्यकर्ता को पता होता है कि पार्टी उसके पीछे खड़ी है । प्रशासन उसका कुछ न बिगाड़ पायेगा । 
 इस मॉडल में पार्टी को फायदा ये है कि उसका कार्यकर्ता और उसका समर्थक पार्टी के लिए जी जान से जुटा रहता है ,भले ही पार्टी विपक्ष में क्यों न हो ।क्योंकि उसे पता रहता है एक बार पार्टी सत्ता में आई तो उसके सारे हिसाब किताब बराबर हो जायेंगे । 
   ओवर आल में देखा जाये तो इस मॉडल का सत्ताधारी पार्टी को फायदा से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है । आम जनमानस जल्दी पार्टी पर भरोसा नहीं कर पाता है ।
 सपा , राजद ,वामदल ,टीएमसी इसके उदाहरण हैं ।

2.ब्यूरोक्रेसी मॉडल - 
 इस मॉडल में नौकरशाही पार्टी कैडर पर हावी रहती है। डीएम एसपी तो बहुत बड़ी चीज हैं । एक सामान्य थानेदार तक सांसद विधायक की भी नहीं सुनता है । सामान्य कार्यकर्ता की तो कहे कौन । मंडल अध्यक्ष टाइप छोटे कार्यकर्ता अपनी इज्जत बचाने के लिए थाने तहसील जाना ही बंद कर देते हैं क्योंकि उन्हें पता है कोई सुनेगा है नहीं बेमतलब में बेइज्जती और होगी । इसका कारण है कि कार्यकर्ता की अपेक्षा शासन ब्यूरोक्रेसी का ज्यादा पक्ष लेता है । 
 
   इसका नुकसान ये होता है कि थाने , तहसील आदि के प्रशासनिक कर्मचारी बेलगाम हो जाते हैं । लोगों को छोटे छोटे कामों के लिए भी परेशान होना पड़ता है।
  पार्टी लेवल पर नुकसान ये होता है कि कार्यकर्ता हतोत्साहित होकर घर बैठ जाता है । वह ज्यादा जान झोंकना बंद कर देता है । 
   फायदा ये होता है कि कार्यकर्ता बेलगाम होकर गुंडागर्दी नहीं करता । जिससे आम जनता को कब्जा करने, मारपीट होने आदि का डर नहीं रहता है ।
  रही बात प्रशासन के बेलगाम होने की । तो प्रशासन बेलगाम होकर भी अपने दायरे में रहता है। वो आपको तभी परेशान कर पायेगा जब आप उसके दायरे में जायेंगे । अर्थात आपको थाने या तहसील जब जाना पड़ेगा तभी वो आपको परेशान कर पायेगा। अब सामान्य जन-मानस का 80% हिस्सा ऐसा होता है कि उसे पांच साल में एक बार भी थाने तहसील जाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती है । जिसके कारण प्रशासन के बेलगाम होने से उसे बहुत फर्क नहीं पड़ता है । 
    इस मॉडल का फायदा ये भी रहता है कि जनता पार्टी की गलतियों को जल्दी ही भुलाकर उस पर भरोसा कर लेती है ।

   भाजपा ,बसपा , जदयू,बीजू जनता दल इसके उदाहरण है ।

टिप्पणियाँ