सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

किसी भी समाज की पहचान किन आधार पर की जाती है आइए जानें

किसी भी समाज की पहचान इस बात से होती है कि उसमें नारी ,पुरुष और संतान  के बीच सम्बन्ध कैसे हैं ।यदि यह सम्बन्ध विश्वास और वफादारी से दूर हो गया है ,तो समझ लो समाज का विनाश निकट है ।
         ऋषियों ने जिस परिवार की कल्पना की थी उसकी नींव में  उन्होंनेअटूट दाम्पत्य सम्बन्ध को प्रमुख स्थान दिया था ।इस सम्बन्ध को वर्ण व्यवस्था कहा गया था  ,क्योंकि पति पत्नी के सम्बन्ध की उपमा  देवनागरी वर्णमाला के स्वर और व्यंजन के सम्बन्ध से दी गयी थी ।व्याकरण में हम पढ़ते रहते हैं कि स्वर के बिना व्यंजन अधूरा और नकारा रह जाता है ।जिसतरह स्वरों की मात्राओं के योग  से व्यंजन विविध रूप धारण कर लेता है ,उसीतरह नारी की  विविध मुद्राओं  के प्रभाव से विविध प्रकृति की संतान की उत्पत्ति होती है ।वर्णमाला के विभिन्न स्वर  अकार की विविध मुद्राओं या कहें प्रकृति के द्योतक हैं ।
            देवनागरी वर्णों की व्यवस्था के आधार पर पति और पत्नी के सम्बन्ध को व्यवस्थित करने का प्रयास ही वर्णव्यवस्था कहलाया था । इस व्यवस्था के चार अवयव थे --पुरुष ,स्त्री ,वत्स और इन तीनों को जोड़ने वाला वर्णसूत्र  । इसी वर्णसूत्र को माहेश्वर सूत्र  या माहेश्वर व्यवस्था भी कहते थे ।
             विश्व के पूरे इतिहास को पढ़ लो ।।जहाँ नारियों और पुरुषों के बीच सामंजस्यपूर्ण बंधन नहीं होते , वहाँ  गुलामी ,मुफलिसी ,बेरोजकारी ,दुःख और रोग  का जन्म होता है । नारियों और पुरुषों के परस्पर  स्नेह और सम्मान के  वगैर परिवार ,समाज ,देश का निर्माण सम्भव ही नहीं है । सच्चे सम्बन्ध का स्वरूप तब निखरता है जब नारी पुरुष का  गुलाम हो जाती है और पुरुष नारी का दास हो जाता है ।इसी सम्बन्ध को दाम्पत्य कहा जाता है  ।यही सम्बन्ध प्रेम कहलाता है ,क्योंकि यह अटूट हो जाता है ।प्रेम  सम्बन्ध यानी firm bond जो सेक्स के आनंद से शुरू होकर अतीन्द्रिय स्नेह -बंध बन जाता है ।
                भारतीय मनीषियों ने नारी और पुरुष के सम्बन्ध को  देवनागरी वर्णमाला के स्वरों और व्यंजनों के सम्बन्ध के आधार पर समझाने का प्रयास किया था  ।स्वर के बिना व्यंजन निष्क्रिय हो जाते हैं ,लेकिन  स्वरों  के योग से वे विविध रूप धारण करते हैं जिससे  सार्थक शब्दों और फिर वाक्यों का जन्म होता है ।इसीतरह नारी  का योग पाकर पुरुष  विविध संततियों के  रूप धारण करता है । संतति में नारी और पुरुष की मुद्राएँ सन्निविष्ट होती हैं  ।स्त्रीलिंग और पुल्लिंग शब्दों की तरह संतान भी स्त्री और पुरुष के रूप में जन्म लेते हैं ।
           सनातन धर्म को समझाने के लिए ही वत्सवर्ती (सावित्री ),संतानवान् (सत्यवान्)और यमराज की कहानी गढ़ी गयी थी ।पत्नी वत्सवर्ती और पति  वत्सवान्  यानी संतानवान् होकर यमराज की शक्ति को निष्प्रभावी करते हैं ।वत्स पति और पत्नी के युग्म रूप हैं या कहें पति और पत्नी संयुक्त होकर वत्स के रूप  में पुनर्जन्म धारण कर लेते हैं और इसतरह मृत्यु को चुनौती देते हैं ।
  आज ऋग्वैदिक वर्णसूत्र को बदलकर दुष्टतावश जातीय वर्गीकरण का सूत्र घोषित कर दिया गया है ।पुरुष को ब्रह्मन् ,स्त्री को क्षत्री ,वत्स को वैश्य और सूत्र को शूद्र शब्द बनाकर सूत्र का स्वरूप ही बदल दिया गया है ।
         शूद्र शब्द की दो व्युत्पत्तियाँ हैं ।एक शूद्र सूत्र का और दूसरा उष्ट्र का अपभ्रंश है ।वर्ण व्यवस्था का शूद्र सूत्र है ,जबकि जातिवाचक शूद्र उष्ट्र ।उष्ट्र के रूपान्तर से बना शूद्र  शब्द उष्ट्र देश (ऊँटों के देश ) ईरान  और अरब के निवासियों के लिए प्रयुक्त हुआ था ।इनकी पारिवारिक व्यवस्था  देवनागरी वर्ण -व्यवस्था नहीं थी ।यदि पारसी ,ईरानी या ग्रीक वर्णमाला को देखेंगे तो पायेंगे कि उनके स्वर और व्यंजन देवनागरी वर्णों की तरह नहीं मिलते ।इसतरह ऋग्वैदिक वर्ण सूत्र  को शूद्रों की पारिवारिक व्यवस्था पर आरोपित नहीं कर सकते ।
                  शूद्र जाति को ही असुर ,राक्षस और ब्राह्मण कहा जाता था ।शूद्र यानी उष्ट्र देश का निवासी ,असुर यानी ऊसर क्षेत्र का निवासी ,राक्षस यानी समुद्र रस क्षार  यानी नमक का स्वामी ,ब्राह्मण यानी ब्रह्म अयन यानी अग्नि गृह का उपासक । इसतरह शूद्र ,राक्षस ,ब्राह्मण और असुर  एक ही समुदाय के चार नाम थे ।एक नाम से पता चलता है कि इस समुदाय  के देश में ऊँटों की सवारी की जाती थी ,राक्षस से पता चलता है कि उनका देश नमक उत्पादन का प्रमुख केंद्र था ,ब्राह्मण शब्द से पता चलता है कि वे अग्नि मंदिर के उपासक थे और असुर से पता चलता है कि उनके देश की भूमि अधिकांशतः ऊसर (मरु ) थी ।
              ऋग्वेद की वर्ण व्यवस्था में जो ब्रह्मन् शब्द आया है वह पुरुष का पर्याय है ,न कि अग्नि मंदिर (ब्रह्म अयन ) के उपासक का  । अग्नि मंदिर के उपासकों को हम ऋग्वैदिक ब्रह्मन् से अलग करने के लिये राक्षस या असुर ब्राह्मण कह सकते हैं ।राक्षस यानी समुद्र रस क्षार यानी समुद्र जल को क्षरित कर प्राप्त वस्तु यानी नमक के देश के निवासी औऱ अग्नि मंदिर के उपासक ।असुर ब्राह्मण यानी ऊसर क्षेत्र यानी मरुस्थल के अग्नि मंदिर के पुजारी।
        ध्यातव्य है कि  ईरानियों से नमक  प्राप्त करने के लिये परिवार के सभी सदस्यों को  शरीयत यानी शर्त्तों में बँधना पड़ता था ।इन शर्त्तों  में एक शर्त्त  यह थी कि नमक के प्राप्तिकर्त्ता  ब्रह्म अयन को अपना धर्मस्थल मानेंगे ।इन शर्त्तों पर निगाह रखने वाले शूद्र ही राक्षस ब्राह्मण कहलाते थे ।रस पारावारीय (पारावारीय =समुद्र का ) >सरयूपारी यानी रस पारावार  क्षेत्र का निवासी ।नमकभूस्थली  या नमक भूधरी >नंबूदरी  यानी नमक भूमि का निवासी ,कान्यकुब्ज यानी कं अन्न की खोज करने वाले कुम्भज के वंशज ,पयसार वास्तु (बस्ती )  के निवासी यानी सारस्वत  आदि राक्षस ब्राह्मणों की उपजातियाँ हैं ।
            इसतरह मैंने वर्ण व्यवस्था  की  ऋग्वैदिक पृष्ठभूमि का सम्यक् स्वरूप सामने रखा ।वर्ण शब्द की गुत्थी सुलझा लेने की खुशी मुझे जरूर है ।
    यदि पसंद हो तो आशीर्वाद दीजिए ,अन्यथा  नापसंदगी के कारण दीजिये ।हाँ,पूरा पढ़कर समझ लेने के बाद ही like करें ।share करने के लिये स्वतंत्र हैं ।

टिप्पणियाँ