सनातन विचार ही वह प्रकाश है, जहाँ से जीवन, धर्म और कर्तव्य—तीनों का सत्य प्रकट होता है।

मेरे एक लेख पर कुछ लोगों ने खूब बवाल काटा। चलिए बवाल तो होता ही रहता है

पर एक महाशय में खूब मुझे जाति के आधार पर कुंठित कहकर मज़ा लिया। जब तर्क न हो तो यह सब होना एक सामान्य बात है और दूसरा यह की मुझे ट्रोल होने से भय भी बहुत नहीं लगता। 
उन महाशय से मैंने केवल इतना कहा की आपको लगता है की मैं ग़लत हूँ तो आप भी तथ्य रखिए। उन महाशय के पास मुझे ट्रोल करने के लिए बहुत समय था पर जब उत्तर माँगने लगा तो कहने लगे की अभी मैं फ़लाना कांफ़्रेंस में व्यस्त हूँ। कोई बात नहीं जी, फिर मैंने कहा की उत्तर कब देंगे? तो कहने लगे की तीन चार दिन बात पढ़कर के।
इसका मतलब तो यह था की उन्होंने बिना पढ़े समझे ही मुझे ट्रोल कर दिया। अब फिर मैंने उससे संबंधित लेख लिखा की उनको याद आ जाये, और एक कॉमन फ़्रेंड ने भी उनसे कहा की आप के लेख का इंतज़ार है। वह फिर कहने लगे की तीन चार दिन बाद तथ्यों के साथ आएँगे। 
ऐसा करते करते उनको कई सप्ताह बीत गए पर जवाब देना तो दूर उसकी चर्चा से भी विरत रहे। मुझे तो मालूम ही था की ये सब नए उमर के छात्र राजनीति वाले लौंडे लपाड़ें हैं, सो मैंने उसे उनकी मूर्खता मानकर भूल गया। सामान्य हसी मज़ाक़ के कमेंट करने लगा क्यूँकि मुझे लगा की उस व्यक्ति के प्रति मेरे मन में दुर्भावना नहीं आनी चाहिए भले वह कैसी भी टिप्पणी करे क्यूँकि मैं जिन विषयों को लेकर काम कर रहा हूँ वह कठिन है। पहले तो यह विषय लोगों को समझ नहीं आता और जब तक समझ आता है, वह मेरा इतना मज़ाक़ बना चुके होते हैं की संबंध सामान्य होने में समय लगता है। इसलिए मेरी तरफ़ से भी दुराव और दुर्भावना न बढ़े। 
अब मैंने ध्यान देना शुरू किया तो उन महाशय ने उन हसी मज़ाक़ के कमेंट पर रिएक्शन देना बंद कर दिया। 

अब आप सोचिए की अहंकार की पराकाष्ठा पर बैठकर लोग अपने धारणा को सत्य मान लेते हैं और फिर किसी ने उस पर असहमति जताई तो बिना उसके बारे में पता किए गाली गलौज करते हैं। सारा हिंदुत्व एक क्षण में विलुप्त हो जाता है, सामने वाला व्यक्ति अब हिंदू नहीं बस के जाति दिखने लगता है। 
एक असहमति हुई नहीं की आपको कब ये लोग एक व्यक्ति और एक हिंदू से जाति में बदल देंगे आपको पता ही नहीं चलेगा। ऐसे लोग दुर्भाग्य से मीठी मीठी बातें लिखकर हिंदुत्व का चेहरा बनने का प्रयास करते हैं। 
दुनिया में दो व्यक्ति हमेशा एक दूसरे से सहमत हैं तो इसका दो ही कारण है, या तो उसमें से कोई एक व्यक्ति दूसरे पर पूर्ण रूप से निर्भर है अथवा कोई एक मूर्ख है।

हिंदुत्व की ठेकेदारी ऐसे लोग ले रहे हैं जो अंदर से केवल अपने अपने जाति का प्रतिनिधित्व करना कराना चाहते हैं और बाहर से हिंदुत्व हिंदुत्व चिल्ला रहे हैं, मन में चोर है। हिंदुत्व के लिए वह बाक़ी समाज से केवल समर्थन जुटाना चाहते हैं लेकिन बाक़ी समाज को अपने साथ नहीं लेना चाहते, उनको सम्मान नहीं देना चाहते, उनके साथ हर क्षण दुर्व्यवहार करने का मौक़ा खोजते रहते हैं। 
ऐसे लोग केवल आपके ईगो को सहलाकर और मीठी मीठी बातें करके हिंदुत्व के ठेकेदार न बनने पाएँ, इसके लिए सबको प्रयास करना होगा। 

धर्म लोगों को ऊँचा उठाने का मार्ग है, किसी को गिराने, दबाने, चिढ़ाने का नहीं। धर्म धारणाशक्ति है, अलगाव की शक्ति नहीं। धर्म सबमें एकात्मकता खोजने का साधन है, अनेकता नहीं। यह प्रश्न आपके सामने खड़ा है की आपके हिंदुत्व में सब बराबर हैं, सब श्रेष्ठ हैं या फिर हर किसी के श्रेष्ठता का पैमाना अपने से नीचे एक जाति खोजना??

बहुत गहराई से सोचिए, प्रतिक्रिया से निकलकर सोचिए।
लोग किसके पास जाएँगे जो लोगों को सैद्धांतिक समानता देगा अथवा सैद्धांतिक असमानता?????? 

लोक संस्कृति विज्ञानी
डॉ भूपेंद्र सिंह 

टिप्पणियाँ